श्रीदेवी के बाद अंशुला कपूर बनीं जान्हवी कपूर की मां, देखें वीडियो

अपने बच्चों को एकजुट करने में लगे बोनी कपूर, साथ दिखें अंशुला और जान्हवी

अपने बच्चों को एकजुट करने में लगे बोनी कपूर, साथ दिखें अंशुला और जान्हवी

श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी और खुशी, अक्‍सर अपनी मां के साथ ही नजर आती थीं, लेकिन मां के निधन के बाद से बोनी कपूर अपनी पहली पत्‍नी मोना शौरी कपूर के बच्‍चों अर्जुन कपूर और अंशुला के साथ मिलते-जुलते नजर आ रह हैं। वहीं जाह्नवी जल्द ही मराठी फिल्म की रीमेक फिल्म ‘धड़क’ में नजर आने वाली हैं। इसमे उनके अपोजिट में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर होंगे, यह फिल्म जाह्नवी के स्टारडम को और भी बढ़ा देगी। इसी वजह से जाह्नवी कपूर के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं। फिलहाल बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी, खुशी और पहली पत्नी की बेटी अंशुला को एक रेस्टॉरेंट से निकलते हुए देखा गया, जहां पर मीडिया ने उन्हें स्पॉट किया।

बांद्रा के इस रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए जाह्नवी और अंशुला बातें करती नजर आईं। जाह्नवी कपूर यहां सफेद टीशर्ट और ब्‍लू ट्राउजर में नजर आईं। जबकि खुशी कपूर ब्‍लैक आउटफिट में दिखीं। वहीं अंशुला कपूर, नेवी ब्‍लू कलर की टीशर्ट और डेनिम में नजर आईं। श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के जन्‍मदिन पर भी अंशुला उनका जन्‍मदिन मनाते दिखीं। खबर है कि बोनी कपूर अपने सभी बच्‍चों के साथ लंदन में छुट्ट‍ियां मनाने जाने वाले हैं।

जबकि जाह्नवी कपूर का अपनी बहन खुशी कपूर के साथ गहरा लगाव है। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में खुशी की बचपन की फोटो शेयर की है। फोटो में खुशी काफी क्यूट नजर आ रही हैं। खुशी फोटो में काफी हेल्दी नजर आ रही हैं। खुशी कि बचपन की ये फोटो बहुत प्यारी लग रही है और इसमें वो बड़ी-बड़ी आखों से चकित मुद्रा में निहारती हुई नजर आ रही हैं।

 

धड़क 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जान्हवी की यह पहली फिल्म है, जबकि उनके को-स्टार ईशान खट्टर की पहली फिल्म ईरानी फिल्मकार माजित मजीदी की ‘बियॉन्ड द क्लॉउड्स’ रिलीज हो चुकी।

जाह्नवी कपूर का खयाल रख रही अंशुला कपूर, साथ में की पार्टी WATCH VIDEO  : 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.