अक्षय कुमार-रवीना टंडन समेत इन बॉलीवुड सितारों को आई पूर्व मुख़्यमंत्री शीला दीक्षित की याद, इस तरह जताया शोक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit Passed Away) के अचानक हुए निधन से पूरा देश आहत है। तमाम राजनीतिक पार्टियों और बॉलीवुड स्टारों ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit Passed Away) के अचानक हुए निधन से पूरा देश आहत है। तमाम राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने दिवंगत नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इन नेताओं के अलावा आम नागरिक भी शीला दीक्षित के निधन पर शोक जता रही हैं और उनके परिवार के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड कई सितारों ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर के निधन पर दुख जताया है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar On Sheila Dixit Death)) ने सोशल मीडिया पर शीक्षा दीक्षित की निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर बहुत ही दुख हुआ। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में काफी बदलाव किए। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने लिखा,’शीला दीक्षित का निधन दिल्ली में रहने वाले लोगों को पर्सनल लॉस की तरह महसूस होगा। मेरे स्कूल और कॉलेज के दिनों में दिल्ली की हरियाली 300 प्रतिशत बढ़ी, उनकी वजह से। वह बहुती बड़ी नेता थीं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति संवेदनाएं। वह सबता ख्याल रखने वाली नेता थी। उनके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।’

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।