RIP Sushma Swaraj: तो इस वजह से अपने मेंटोर लाल कृष्ण आडवाणी से लड़ गई थी सुषमा स्वराज, अनसुने किस्से

पहली ऐसी महिला नेता बनी को केवल 25 की उम्र में कैबिनेट मंत्री बनी थीं और वहीं साल 1998 में वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ। यहां जानिए सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के बारे में ऐसे ही कुछ अनसुने किस्से।

भारतीय जनता की सीनियर लीडर और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सुषमा स्वराज (RIP Sushma Swaraj) को रात 10 बजकर 15 पर दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। राजनीतिक और कानूनी लड़ाइयां जीतने वाली नेता इस गंभीर बीमारी से नहीं जीत पाई और दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें कि सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj Passed Away) ने विदेश मंत्री रहते कई अच्छे और बड़े काम किए, जिसकी वजह से आम जनता से लेकर कई बड़े लोगों और विदेशी नेताओं ने उनकी तारीफें की। यहां हम आपको बताएंगे उनके राजनीतिक सफर के बारे में-

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ। उनके पिता का नाम हरदेव शर्मा और मां लक्ष्मी देवी था। शादी से पहले उनका नाम स्वराज कौशल था।

सुषमा स्वराज के पेरेंट्स पाकिस्तान के लाहौर स्थित धरमपुरा के रहने वाले थे,आखिरी बार जब सुषमा स्वराज पाकिस्तान गईं तो वह धरमपुरा भी गईं।

सुषमा स्वराज 25 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं। 1998 में वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं।

सुषमा स्वराज ने अंबाला के सनातन धर्म कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। और संस्कृत और राजनीति विज्ञान बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।

सुषमा स्वराज ने सनातन धर्म कॉलेज में एनसीसी का बेस्ट कैडेट होने का खिताब भी जीता था। उन्होंने तीन साल लगतार ये खिताब अपने नाम किया।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।