गली बॉय के मेकर्स ने रिलीज़ किया ‘वॉयस ऑफ द स्ट्रीट्स’ का तीसरा एपिसोड, इस सिंगर ने दिखाया जलवा

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने धारावी के प्रसिद्ध हिप-हॉप कलाकार रैपर अल्ताफ शेख पर फ़िल्माया गया 'वॉयस ऑफ द स्ट्रीट्स' सीरीज़ का तीसरा एपिसोड हाल में ही रिलीज किया, यहां देखिये VIDEO!

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (इंस्टाग्राम)

‘वॉयस ऑफ द स्ट्रीट्स’ का हर एपिसोड ऑडिएंस को पसंद आ रहा है| उन्हें सभी की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया हासिल हो रही है| दरअसल इस सीरीज़ के ज़रिये गली बॉ फ़िल्म के मेकर्स हर हिप-हॉप कलाकार को एक एपिसोड में गाने का मौका दे रहे है| हाल ही में, पहले एपिसोड में नाज़ी उर्फ नावेद शेख को पेश किया गया था इसके बाद स्पिटफायर और अल्ताफ शेख़ को गाने का मौका मिला है|

इस सीरीज़ में शहर के जाने-माने रैपर्स के रैप वीडियो रिलीज़ किये जा रहे हैं| ये वीडियो सिर्फ एक मिनट का है जिसमें रैपर अपनी जर्नी को शेयर कर रहे | इन वीडियो में रैपर्स ने खुद रैप का एक छोटा सा पार्ट लिखा और गाया है| हाल ही में मुंबई में हुए भव्य लाइव म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह रैपर डिवाइन और नेजी सहित अन्य रैपर्स के साथ ज्यूकबॉक्स के सभी गानों पर रैप किया|

गली बॉय के नाम पर मेकर्स ने हाल ही में मुंबई में आयोजित किये गए भव्य म्यूज़िक लॉन्च के बाद फिल्म गली बॉय का पूरा म्यूज़िक एल्बम एक साथ ही रिलीज़ किया था। बता दें इस एल्बम में कुल 18 गाने शामिल है। हाल में ही फिल्म के निर्माताओं ने फ़िल्म के गाने ‘डोरी’ का वीडियो रिलीज किया था| शहर की मलिन बस्तियों की वास्तविकता को दर्शाता हुआ यह गाना ज्यूकबॉक्स के सबसे प्यारे गानों में से एक है|

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से गली बॉय को लेकर दर्शक शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| पहले फ़िल्म का पोस्टर, फिर ट्रेलर और अब फिल्म का म्युज़िक एल्बम रिलीज़ हुआ है| फिल्म की हर चीज़ ऑडिएंस के बीच धूम मचा रही है।

गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से इंस्पायर्ड कहानी है। ऐसा पहली बार होगा जब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| रणवीर सिंह इस फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ काम कर रही हैं| इस फिल्म में उनका रोल पहले किये गए किरदारों से हटकर है|

इस फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस की लाइफ से प्रेरित है।

गली बॉय 14 फ़रवरी 2019 को रिलीज़ हो रही है|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।