Bigg Boss 11: हिना खान पर करण पटेल के ट्वीट पर बॉयफ्रेंड रॉकी ने दिया ये जवाब, देखिये Video 

देखिये बिग बॉस के घर से ही विवादों में फंसी हिना खान पर रॉकी जैसवाल ने क्या कहा , साथ ही साथ कारन पटेल को दिया जवाब 

देखिये बिग बॉस के घर से ही विवादों में फंसी हिना खान पर रॉकी जैसवाल ने क्या कहा , साथ ही साथ कारन पटेल को दिया जवाब 

हिना खान बिग बॉस के घर में शायद सबसे ज्यादा चर्चित सेलेब हैं| बिग बॉस 11 घर में कंट्रोवर्सी का एंड कभी भी नहीं होता| हर कोई खुद को सही और दुसरे को गलत बताता हुआ नज़र आता है| कैमरे के सामने रहने वाले बिग बॉस कंटेस्टेंट की हर बात पर कड़ी नज़र रक्खी हुई होती है| ऐसे में एक साथ रह रहे घरवालों से ज्यादा बाहर के लोगों को उनका सही चेहरा देखने को मिलता है| इस बार बिग बॉस के घर में सबसे बड़ी विलेन बनकर उभरी हैं हिना खान| वैसे तो हिना खान को लोगों ने अक्षरा के तौर पर काफी पसंद किया था लेकिन बात जब बिग बॉस की हो तो कई सारे टीवी एक्टर को हिना का अंदाज़ बिलकुल पसंद नहीं आ रहा|

हिना खान ने टीवी पर तो एक आदर्श बहू की भूमिका निभाई है वहीँ खतरों के खिलाडी में भी उन्होंने वीमेन एम्पावरमेंट की बात की थी लेकिन बिग बॉस के घर में वो कभी अर्शी खान के कपड़ों तो कभी शिल्पा शिंदे के वजन को लेकर कमेन्ट करती हुई नज़र आयीं|

हाल में ही हिना से जुड़े इन सभी विवादों पर बातचीत की रॉकी जैसवाल ने| जहाँ उन्होंने हिना खान से जुड़े कई सारे बोल्ड सवालों के जवाब दिया| रॉकी ने साथ ही साथ बताया कि कैसे टैप वाटर वाली लड़ाई क्यों हुई थी| साथ ही साथ शिल्पा और उनके बीच किस तरह का कम्पटीशन है|

इसके अलावा करण पटेल के हिना पर बार बार ट्वीट करने पर भी रॉकी ने बात की| यहाँ देखिये ये विडियो-

रॉकी ने कहा कि हिना सबसे ज्यादा स्ट्रोंग कंटेस्टेंट हैं| रही बात शिल्पा शिंदे की तो उनका दुर्भाग्य रहा है कि उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है लेकिन हिना के लिए बिग बॉस के घर के बाहर भी काम मिलेगा| ऐसा नहीं है कि बिग बॉस ही सबकुछ है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।