आप भी चाहती हैं करीना कपूर जैसा स्लिम और परफेक्ट फिगर, तो बस रोज ये पांच योगासन कर लीजिए

करीना कपूर की तरफ स्लिम और परफेक्ट फिगर पाने के लिए बस हर रोज 10 मिनट ये 5 Yoga करें। इनसे आपकी पेटी की चर्बी कम होगी और वेट लॉस भी होगा और आपको मिलेगा बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह परफेक्ट फिगर।

योगा (Yoga Day) करने से आपको मानसिक शांति के साथ ही सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं। इसे करने से आप खुद को फिट रख सकती हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी योगा करती हैं और उनके परफेक्ट फीगर के पीछे योगासन (International Yoga Day) का ही हाथ होता है।

करीना कपूर (Kareena Kapoor) हो या मलाइका अरोड़ा ये एक्ट्रेस नियमित रूप से योगा करती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर भी आपको इनके योगासन करते हुए कई तस्वीरें मिल जाएंगी। जानिए ऐसे ही बेहतरीन योगासन जिनसे आप खुद को फिट और स्लिम रख सकती हैं।

सूर्या नमस्कार

इसे करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है। पेट की चर्बी कम होती है और आपको स्लिम फिगर मिलता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस का ये पसंदीदा योगासन है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) तक, हर एक्ट्रेस इसे करती हैं। सूर्या नमस्कार कई तरह के होते हैं। इसे करने का अलग-अलग तरीका होता है। इंटरनेट पर आपको इन्हें करने के कई वीडियो मिल जाएंगे। अगर स्लिप डिस्क की परेशानी हो, तो इसे न करें।

धनुरासन
इससे आपकी बॉडी स्ट्रेच होती है और इसका लचीलापन बना रहता है। इससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और अपने हाथ से दोनों टखनों को पकड़ें। सांस लेते हुए आप अपने सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं। जितना संभव हो, उतना शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

इस दौरान आप अपने शरीर के भार को पेट के निचले हिस्से पर लेने की कोशिश करें। जब आप पूरी तरह से अपने शरीर को उठा लें, तब पैरों के बीच फासले को कम करने की कोशिश करें। इस करते वक्त धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। लगभग 15-20 सेकेंड तक ऐसे ही रहने के बाद सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आएं। इस आसन को आप अपनी क्षमता के अनुसार तीन से चार बार कर सकते हैं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।