ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश के अंतिम दर्शन में पहुंचे ये सेलेब्स, बेटे अभिषेक संग अमिताभ बच्चन भी आये नजर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के नाना और फिल्म मेकर जे ओम प्रकाश (J Om Prakash) का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने दुख जताया है। यहां देखिए उनके अंतिम पलों की कुछ यादगार तस्वीरें।

फिल्म जे ओम प्रकाश के निधन पर बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें वो लोग भी थे जिन्होंने ओम प्रकाश के साथ कई फिल्मों में काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखा। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे बॉलीवुड के कई बड़े सितारें जे ओम प्रकाश के मुंबई के विले पार्ले वाले घर पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन ने नाना को कंधा दिया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि जे ओम प्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जे ओम प्रकाश महान डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थें।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि जे ओम प्रकाश काफी सज्जन शख्स थे, मेरे पड़ोसी और ऋतिक रोशन के नाना थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। सुनकर दुख हुआ। एक्टर रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर जे ओम प्रकाश की निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा,’एक और दुख करने वाली खबर,वह हिंदी फिल्म के सबसे अगड़े लोगों में थे। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं। फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश की अंतिम शव यात्रा में धर्मेंद्र भी शामिल हुए। धर्मेंद्र ने उनके आए दिन बहार के और आया सावन झूम के सहित कई फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र ने जे ओम प्रकाश के डायरेक्शन में बनने वाली जितनी भी फिल्मों में काम किया वे सभी सुपरहिट साबित हुई। धर्मेंद्र ने इस दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा था। जे ओम प्रकाश ने सुपरस्टार राजेश खन्ना की कई फिल्मों को डायरेक्ट किया, जो काफी सुपरहिट साबित हुई। उन्होंने डायरेक्शन में फिल्म आपकी कसम से डेब्यू किया। जे ओम प्रकाश ने अपने बेटे राजेश रोशन और राजेश खन्ना के साथ फिल्म आखिर क्यों का भी डायरेक्शन किया। जिसके गाने तो सुपरहिट हुए लेकिन फिल्म उस वक्त कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्ममेकर और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनका निधन बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों की वजह से हुआ।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।