घुटने की चोट के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा ने एंजॉय की पार्टी, शार्ट ड्रेस और मंगलसूत्र पहन लूटी महफिल

द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) की रैपअप पार्टी (Wrap Party) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) घुटने में आई चोट के बावजूद पार्टी एंजॉय करती आई नजर। इतना ही नहीं प्रियंका व्हाइट कलर के आउटफिट और गले में मंगलसूत्र पहने कहर ढ़हा रहीं थी।

मुंबई में मंगलवार के दिन फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) की रैपअप पार्टी (Wrap Party) का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने फिल्म के को स्टार्स के साथ नजर आईं। द स्काई ईज पिंक के रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत तो दिखी ही, साथ ही वह व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर ढ़हा रहीं थी। अपनी खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था।

घुटने में चोट आने के बावजूद एक्ट्रेस इस खास मौके पर अपनी टीम की साथ मौजूद रही। घुटने में लगी चोट के बाद भी प्रियंका चोपड़ा रैपअप पार्टी को खूब एंजॉय करती हुईं नजर आईं। रैपअप पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाने वाली आयशा चौधरी पर बनी है, जो फेफड़े से जुड़ी एक बीमारी से ग्रसित हैं।

इस रोल को फिल्म में ज़ायारा वसीम निभाएंगी। प्रियंका चोपड़ा इसमें आयशा की मां के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद हिंदी फिल्मों में इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही हैं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।