एकता कपूर की होली पार्टी में निया शर्मा को जबरदस्ती रेहाना पंडित ने किया किस, वीडियो हुआ वायरल

इश्क में मरजावां की एक्ट्रेस निया शर्मा उर्फ आरोही को मनमोहिनी एक्ट्रेस रेहाना मल्होत्रा ने किया किस जी हाँ! एकता कपूर के होली बैश में ये दोनों एक्ट्रेस पहुंचे हुए थे। जहाँ पर मीडिया के सामने ही रेहाना ने निया को जबरदस्ती किस कर लिया| यहां देखिये दोनों का फुल वीडियो।

 

निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, और इस बार, उन्होंने इश्कबाज़ फेम रेहाना पंडित के साथ अपने लिप लॉक के कारण सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके किस का वीडियो वायरल हो गया है। दोनों ने एक साथ होली पार्टी में पार्ट लिया था। जहां वो खूब एंजॉय करती हुई नजर आईं।

ये मामला है होली के दिन का जहां निया शर्मा और इश्कबाज में नजर आ चुकी रेहाना पंडित पहुंचीं। ये दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। इस मौके का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मीडिया से बातचीत के दौरान ये दोनों एक दूसरे को किस करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ये दोनों स्टार एक दूसरे को किस करके सुर्खियों में आई हैं। इससे पहले भी जमाई राजा के सेट पर उन्होंने किस किया था जिससे ये दोनों काफी चर्चा में रही थी।

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।