लोकसभा चुनाव 2019: कंगना रनौत ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा कहा, इटैलियन सरकार से अब आजाद हुए

बीते दिन मुंबई में लोकसभा इलेक्शन के चौथे चरण के लिए वोटिंग की गई। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपना वोट डालने पहुंचे हुए थे। वहीं कंट्रोवर्सिअल क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस के खिलाफ बोल दिया कुछ ऐसा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। वीडियो में देखिए कंगना रनौत के विवादित बोल।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों के लिए वोट डाले गए। महाराष्ट्र में मुंबई की कई सीटों पर भी आज मतदान हुआ। बॉलीवुड सितारों ने भी अपने मताधिकार का खूब इस्तेमाल किया और अपने फैंस से भी वोट डालने की अपील की। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत भी वोट डालने पहुंचीं और मतदान के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

कंगना रनौत ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। ये दिन पांच वर्षों में एक बार आता है, इसलिए इस दिन का अच्छे से इस्तेमाल करना चाहिए। मुझे लगता है कि हिंदुस्तान अब सही मायने में आजाद हो पाया है, क्योंकि इससे पहले तक हम मुगल, ब्रिटिश और इटैलियन सरकार के नौकर बने हुए थे। अपने अधिकार का इस्तेमाल कीजिए और वोट दीजिए।’

इससे पहले तो हमारा देश गुलाम ही था। हमारे राजनेता लंदन जाकर आराम फरमाते थे। देश में गरीबी, प्रदूषण को लेकर जितनी दुर्दशा है, जब तक देश में कांग्रेस सत्ता में थी, इससे बुरे हालात नहीं हो सकते थे। अब हमारे देश में स्वधर्म और स्वराज का समय आया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए और देश के लिए वोट देना चाहिए।’

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।