इतना आसान नहीं था बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का सफर, भोली-चंचल-शातिर या धाकड़ आखिरकार क्या है इसके पीछे की कहानी

कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को विवादों की क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। क्योंकि जहां-जहां कंगना वहां उनके साथ विवाद। ऐसे में आज हम आपके लिए लेके आये है बॉलीवुड की क्वीन की पर्दे के पीछे की कहानी।

अगर हम कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को विवादों की क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विवाद और कंगना साथ- साथ चलते हैं। वैसे कंगना रनौत एक्टिंग में भी क्वीन हैं। आपने तनु वेड्स मनु, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फ़िल्में देखी हैं तो हमारी इस बात आप सहमत होंगे, वो ये कि कंगना को देखकर लगता नहीं कि वो एक्टिंग कर रही हैं। बल्कि ऐसा लगता है जैसे उनसे खुद ब खुद एक्टिंग निकल रही है। कंगना के चेहरे पर चंचलता के साथ- साथ भोलापन भी है। इन्ही खूबियों की वजह से कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही जगह बनाई है।

फ़िल्मी करियर की शुरुवात में कंगना रनौत ने कुछ लोगों का अपना गॉड फादर भी बनाया पर बदले में उन्हें छल ही मिला। यही वजह है कि कंगना के साथ विवाद ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आइए आपको कंगना की लाइफ से जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से महीनों अभिनेत्री का नाम मीडिया की सुर्ख़ियों में था।

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले कंगना का सामना अंग्रेज़ी भाषा से हुआ। जैसा कि आप जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर कलाकार एक दूसरे से अंग्रेज़ी में ही बात करते हैं। जिसे इंग्लिश बोलनी नहीं आती उन्हें हेयदृष्टि से देखा जाता है। कंगना को भी इंग्लिश नहीं आती थी, इंग्लिश के लिए कई बार मैडम का मजाक भी उडाया गया। बावजूद इसके अभिनेत्री ने ना केवल फ़िल्में की बल्कि स्टारडम भी हासिल किया। इस बीच कंगना की मुलाक़ात अभिनेता आदित्य पंचोली से हुई। आदित्य ने कंगना को जरीना वहाब से मिलवाया।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।