नाइट क्लब में करीना-सोनम का दिखा BOLD अंदाज़, देखिये Veere Veere वीडियो

सोनम कपूर संग करीना बनी बोल्ड, देखिये नया गाना

सोनम कपूर संग करीना बनी बोल्ड, देखिये नया गाना

हाल में ही फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का गाना ‘वीरे’ रिलीज किया गया है| ये गाना 2 मिनट 4 सेकंड का है| फिल्म के इस गाने में एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर अपने गर्ल गैंग के साथ मिलकर खूब मस्ती करती हुई नज़र आ रही हैं|

यही नहीं बल्कि वीडियो में दिखाया गया है कि डेली रूटीन की लाइफ से बोर होकर 4 फ्रेंड्स थाइलैंड का ट्रिप प्लान करती हैं जहाँ पर वो बेपरवाह ज़िन्दगी बिता रहे हैं| यहाँ देखिये फिल्म का ये गाना-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद आज ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर की यह कमबैक फिल्म होगी। करीना के फैंस उन्हें इतने टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर देखने को काफी बेताब हैं। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, फिल्म काफी मस्ती और रोमांच से भरपूर होने वाली है। अगर ट्रेलर की बात करे तो, फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक नजर आ रहा है। करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया एक काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई दिए। ट्रेलर में करीना कपूर की शादी की तैयारियां दिखाई दे रही है। चार दोस्तों की कहानी बायां हो रही है।

डायरेक्टर शशांक घोष की इस फिल्म में आपको ऐक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर के साथ ही स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आने वाली हैं। यहां बता दें कि इस फिल्म को रिया कपूर, एकता कपूर और निखिल द्विवेदी प्रड्यूस कर रहे हैं। बात करें ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रही है। सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। दरअसल रेहा कपूर ने इससे पहले सोनम कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘आयशा’ और ‘खूबसूरत’ को भी प्रोड्यूस किया था। इस साल 1 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।