Laila Majnu Trailer: पर्दे पर एक बार फिर लौटे लैला-मजनू, रोंगटे खड़े कर देगी ये प्रेम कहानी

ये है लैला-मजनू की असली कहानी

ये है लैला-मजनू की असली कहानी

इम्‍त‍ियाज अली की फ‍िल्‍म लैला मजनू का ट्रेलर अब र‍िलीज हो चुका है। इस फ‍िल्‍म में लैला और मजनूं की अमर प्रेम कहानी को नए तरीके से दिखाया जा रहा है| इस फिल्म को एकता कपूर और इम्‍त‍ियाज अली प्रस्तुत कर रहे है| साज‍िद अली ने इस फिल्म को डायरेक्‍ट किया है| यह फ‍िल्‍म 7 स‍ितंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होने वाली है| लैला मजनूं फ‍िल्‍म का ट्रेलर आपको फिर प्यार और बलिदान की कहानी का अहसास करवाएगी| इस फ‍िल्‍म में अव‍िनाश त‍िवारी ने मजनूं का क‍िरदार न‍िभाया है, वहीं एक्ट्रेस तृप्‍त‍ि ड‍िमरी ने लैला के किरदार को निभाया है| फिल्म में दोनों की मासूमियत देखने ही लायक है| बता दें ये दूसरा मौका है जब स्‍क्रीन पर ये अमर प्रेम कहानी दिखाई जाएगी| इसके पहले साल 1976 की लैला मजनूं आई थी| इस फिल्म में ऋष‍ि कपूर मजनू बने थे और रंजीता कौर उनकी लैला बनी थी|

ये है लैला असल कहानी 

लैला-मजनूं की कहानी दुनियाभर में मशहूर है| उनके क‍िस्‍से आज भी सभी दोहराते है| लैला और मजनूं पाकिस्तान से थे| सिंध प्रांत के अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस उर्फ मजनूं को उसी जगह की एक गरीब लड़की लैला से प्यार हो गया| लेकिन लैला के भाइयों को ये प्रेम रास नहीं आया और उन्‍होंने बहुत ही निर्दयता से मजनूं की हत्या कर दी थी। बाद में जब लैला को जब इस बात का पता चला तो वह मजनूं के शव के पास पहुंची और अपनी जान भी दे दी| ऐसा कहा जाता है कि दोनों को एकदूसरे से बेहद प्यार था लेकिन उनके परिवारवालों को ये बात पसंद नहीं आई| जिसके बाद दोनों ने इससे तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा इत‍िहासकारों का ये भी मानना है क‍ि लैला-मजनूं पाक‍िस्‍तान से भाग कर राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित अनूपगढ़ इलाके में आ गए थे|

राजस्‍थान में है मजार 

राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित अनूपगढ़ तहसील में इन दोनों प्रेम‍ियों की मजार बनी हुई है। जहाँ पर हर साल कई प्रेमी यहाँ पर चद्दर चढ़ाने आते है|

यहाँ देखिये ट्रेलर-

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।