Malaika Arora Arjun Kapoor: डिनर डेट पर दिखे बॉलीवुड के लवबर्ड्स, करीना कपूर-सैफ अली खान संग आये नजर

बॉलीवुड न्यू लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 'इशकजादे' के 7 साल पूरे होने पर मिलकर जश्न मनाया। दोनों साथ में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी करते दिखाई दिए। वहीं मीडिया को देखते हुए अर्जुन कपूर मलाइका को सबसे बचाते हुए भी नजर आए। यहां देखिए वीडियो।

बीते शनिवार बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘इशकजादे’ के 7 साल पूरे हुए। यह अर्जुन की डेब्यू फिल्म थी।शनिवार रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मिलकर जश्न मनाया। दोनों अपने दोस्तों के साथ मुंबई में पार्टी करते दिखे।लाइट ब्लू गाउन में मलाइका अरोड़ा काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं अर्जुन रॉयल ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आए।

अर्जुन और मलाइका को पार्टी करना काफी पसंद है। शनिवार रात भी दोनों ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में खूब मस्ती की।बॉलीवुड के लवबर्ड्स अर्जुन और मलाइका अक्सर मुंबई के रेस्टोरेंट्स, एयरपोर्ट व पार्टियों में एक साथ दिख जाते हैं।अपनी डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ के 7 साल पूरे होने पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी।मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन की पोस्ट पर ‘क्लैप्स’ इमोजी बनाकर जता दिया था कि उन्हें अपने प्यार पर कितना गर्व है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।