Met Gala 2019: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा में से किसका लुक है झक्कास और किसका बकवास

दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और प्रियंका चोपड़ा priyanka chopra) ने इस बार मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट पर अपने स्टनिंग लुक में वॉक करती हुई दिखीं| आइये इस वीडियो में हम आपको बताते हैं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की डिटेल और आप हमें बताइये कि किसका लुक है झक्कास और किसका लुक है बकवास?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) ने इस बार मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट पर अपने स्टनिंग लुक में वॉक करती हुई दिखीं| अब ये इवेंट तो हॉलीवुड का था लेकिन जब बॉलीवुड की ये दो टॉप एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर हों तो इसपर बात करना तो बनता ही है| आइये इस वीडियो में हम आपको बताते हैं प्रियंका और दीपिका की ड्रेस की डिटेल और आप हमें बताइये कि किसका लुक है झक्कास और किसका लुक है बकवास|

प्रियंका चोपड़ा का लुक जब सामने आया तो किसी को बिलीव नहीं हुआ कि वो इस अवतार में हैं| फैंस को प्रियंका के लुक का बेसब्री से इंतज़ार था| प्रियंका पिछले 2 सालों से मेट गाला में अपने लुक्स की वजह से पूरी दुनिया की ख़बरों में बनी हुई हैं| प्रियंका चोपड़ा इस बार रेड कारपेट में बहुत ही ड्रमैटिक और हटकर नज़र आईं। प्रियंका ने इस बार के मेट गाला के लिए Dior के कलेक्शन से सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन पहना। इस गाउन में थाई-हाई स्लिट बनी हुई थी इसके अलावा क्रिस्टलाइज़ स्टाकिंगस, फेदर्ड केप के साथ उनकी ड्रेस शानदार लग रही थी| शैंडलियर ड्राप डायमंड एयरिंग्स, सिल्वर हैंडकफ्स, मैचिंग शूज़ के साथ बालों में क्राउन पहने हुए थी| इतना ही नहीं लेयर्ड सिल्वर नेकपीस ने उनका लुक कम्प्लीट किया था| बालों को उन्होंने ड्रामेटिक टर्न देने के लिए मेसी कर्ल में स्टाइल किया था| अब बारी है प्रियंका के मेकअप की तो उन्होंने मरुँन लिपस्टिक, मैचिंग आयशैडो, लम्बे लैशेष, सिल्वर आइलाइनर, सिल्वर बिंदी के साथ पिंक स्मिरी आइज के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था| वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने व्हाइट कलर के पैट शर्ट के साथ हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ था जो देखने में राजशाही लग रहा था।

वेल हमें प्रियंका का ये लुक पसंद आया है क्योंकि मेट गाला के थीम को ये अच्छे से रिप्रेसेंट करता है लेकिन उनकी हेयर स्टाइलिंग ऑउटफिट के साथ मैच नहीं हो रही थी| अगर हेयरस्टाइल थोड़ी डिफरेंट होती तो प्रियंका हर बार भी परफेक्ट लुक में होती|

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।