मौनी रॉय ‘ब्रह्मास्त्र’ में करेंगी ऐसा क्लासिक डांस, आंखे फटी की फटी रह जाएगी

मौनी रॉय ने छोड़ा फैंस के दिल पर ब्रह्मास्त्र, कातिलाना अदाओं के साथ किया डांस

मौनी रॉय ने छोड़ा फैंस के दिल पर ब्रह्मास्त्र, कातिलाना अदाओं के साथ किया डांस

मौनी रॉय अपने हुस्न के जलवे अक्सर ही सोशल मीडिया के जरिए बिखेरती ही रहती है। टीवी शो ‘नागिन’ के जरिए चर्चित हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय, अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। ‘गोल्ड’ को रिलीज होने में अभी काफी वक्त बाकि है और एक्ट्रेस अपनी दूसरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। फिलहाल मौनी बुल्गेरिया में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों ‘ब्रहास्त्र’ के गाने के लिए डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। इसका शानदार वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया है।

वीडियो में मौनी फिल्म ‘गोलियो की रासलीला: रामलीला’ के गाने लाल इश्क.. पर कथक करती नजर आ रही हैं। उनके क्लासिकल डांस की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। आप वीडियो देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि मौनी नृत्य के लिए खुद को कैसे समर्पित कर देती हैं।वीडियो में काले रंग के सलवार सूट में नजर आ रहीं मौनी रॉय क्लासिकल डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके ‘नृत्य की सुंदरता’ की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी। 1 दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें अपना बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड बताया है। मौनी की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मौनी रॉय को एकता कपूर के फेमस सीरियल ‘नागिन’ से अलग पहचान मिली थी। इसके अलावा वह लाइफ ओके के शो ‘देवों के देव महादेव’ में भी काम कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने सती की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को भी काफी लोगों ने पसंद किया था।

धर्मा प्रोड्क्शन्स की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। वहीं अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। यह तीन फिल्मों की सीरीज होगी, जिसका पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगा।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.