Nach Baliye 9: नच के मंच पर एक बार फिर होगी दिव्यांका त्रिपाठी की वापिसी, पति विवेक दहिया के साथ आएंगी नजर

नच बलिये (Nach Baliye 9) की जबसे खबर आई है तब से शो सुर्खियों में बना हुआ हैं। इसी बीच इस शो को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya) इस शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड को होस्ट करती नजर आ सकते हैं।

नच बलिए 9  (Nach Baliye 9) जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इस शो को लेकर अभी से ही सभी के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था कि दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इस होस्ट करती दिखाई दे सकती हैं अब खुद एक्ट्रेस ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। इतना ही नहीं इसमें उनका साथ एक्टर और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) देते नजर आएंगे।

नच बलिए शो का फिर से हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Nach Baliye 9) ने कहा,’विवेक और मैं एक साथ ये प्री लॉन्च एपिसोड के लिए कर रहे हैं। मैं हमेशा विवेक के साथ होस्ट करना चाहती थी। मुझे बहुत खुशी है कि हमें नच बलिए में यह मौका मिला, जोकि हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।,’ वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी इस वक्त अपने पति के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। आपको बताते चले कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस शो के पिछले सीजन के विनर रह चुके हैं। ऐसे में दोनो को एक बार फिर नच के मंच पर देखने सही में धमाकेदार होगा।

आपको पता चलें कि नच के शो को होस्ट करने से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ‘द वॉइस’ शो को होस्ट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया नच बलिए 9 के ग्रैंड प्रीमियर के एपिसोड को होस्ट करने वाले हैं। इसके साथ ही शो के दो प्रोमो रिलीज कर दिए गए हैं। पहले वाले प्रोमो में जहां उर्वशी ढोलकिया अपने हुसन का जलवा बिखेरती नजर आईं है। वहीं, दूसरे प्रोमो में विशाल सिंह जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए हैं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।