Nach Baliye 9: उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा समेत ये जोड़ियां नच के मंच पर थिरकाएंगी कदम, जानिए फुल लिस्ट

(Nach Baliye 9) शो के इस सीजन के आने की खबर जबसे आई थी तब से ये कयास लगाए जा रहे थे कि हिना खान और रॉकी जायसवाल इसका हिस्सा होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। (final contestants Nach Baliye 9) ऐसे में हम आपके लिए लेके आये हैं की कौन सी जोड़ियां इसका हिस्सा होगी और कौन नहीं। यहां देखिए फुल लिस्ट।
https://www.youtube.com/watch?v=lXqpluYLId8

उर्वशी ढोलकिया – अनुज सचदेवा

नच बलिये 9  का पहला प्रोमो आया तो हमें हसीन उर्वशी ढोलकिया नज़र आयीं| लेकिन उनके साथ कोई अनजाना साथी था| जिसकी खबर मेकर्स ने हमें नहीं बताई लेकिन ये बात हम आपको बता देते हैं कि इस साल नच बलिये में एक्स कपल का जलवा देखने को मिलने वाला है| ऐसे में उर्वशी के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा नज़र आने वाले हैं|

विशाल सिंह- मधुरिमा तुली

उर्वशी के बाद बारी आयी विशाल सिंह की| इनका भी प्रोमो मेकर्स ने रिलीज़ किया और इस प्रोमो में ये किसी राजकुमारी को मोहने की बात कर रहे हैं| अगर आप अंदाज़ा नहीं लगा पा रहे हैं कि इनकी साथी कौन है तो बता दें ये कोई और नहीं बल्कि चंद्रकांता के सेट पर मिली मधुरिमा तुली हैं| जिनके साथ विशाल का रिश्ता शुरू तो हुआ था लेकिन चल नहीं सका| अब ये दोनों क्या नच के मंच पर मैच कर पाएंगे? ये देखने वाली बात होगी|

श्रद्धा आर्य – आलम मक्कर

एक्स जोड़ियों का ये सिलिसला यहीं खत्म नहीं हुआ है बल्कि कुंडली भाग्य की प्रीता यानी आपकी फेवरेट श्रद्धा आर्या भी इस शो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड आलम मक्कर के साथ ठुमके लगाती हुई नज़र आएँगी|

कीथ- रोशैल

दोनों के बीच के प्यार ने एक कदम आगे बढ़ाया और अब ये एकदूसरे के जीवन साथी बन गए हैं| बिग बॉस के घर में फैंस को दोनों की केमेस्ट्री बेहद ही पसंद आयी थी और अब जल्द ही दोनों नच बलिये में डांस का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे|

अनीता हसनंदानी – रोहित रेड्डी

अनीता हसनंदानी को अगर ऑलराउंडर कहा जाए तो बिल्कुल गलत नहीं होगा| न सिर्फ वो टीवी पर बल्कि डिजिटल हऔर सोशल मीडिया पर भी उनकी पकड़ बनी हुई है| अनीता के साथ उनके पति रोहित रेड्डी की जोड़ी फैंस को बहुत ही पसंद है| दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े पोस्ट करते रहते हैं| हाल में ही दोनों को एक म्युज़िक वीडियो में भी देखा गया था ऐसे में उन्हें पहली बार एक साथ नच के मंच पर देखना बहुत ही मज़ेदार होगा|

शांतनु-  नित्यामि

शांतनु माहेश्वरी इस साल नच बलिये में दिल दोस्ती डांस की को-स्टार और अब गर्लफ्रेंड नित्यामि के साथ नच का जलवा बिखेरेंगे| वैसे ख़बरों की मानें तो शांतनु को बिग बॉस जाने का ऑफर भी मिला था लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि उन्हें डांस कितना पसंद है ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टनर नित्यामि के साथ नच बलिये में आने का फैसला किया|

फैज़ल – मुस्कान

सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य में लीड रोल निभा चुके फैज़ल खान अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान के साथ इस शो में नज़र आने वाले हैं| आपको बता दें फ़ैज़ल झलक दिखला जा के विनर रह चुके हैं ऐसे में उनका डांस पहले से दमदार है वहीँ पहली बार वो गर्लफ्रेंड के साथ किसी शो में दिखेंगे| ऐसे में दोनों की ये जोड़ी कैसी होगी ? ये देखना बहुत ही इंट्रेस्टिंग होगा|

सौरभ- रिद्धिमा

महाभारत में कृष्ण और चन्द्रगुप्त मौर्य में धनानंद का किरदार निभाने वाले सौरभ राज सिंह इस साल नाच बलिये में अपनी रियल लाइफ बलिये के साथ नज़र आने वाले हैं|

बिंदु- डीना

अगली जोड़ी है बिंदु दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना की| बिंदु ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं| ऐसे में दोनों के बीच की केमेस्ट्री फैंस को नच के मंच पर देखने को मिलेगी|

गीता फोगाट – पवन कुमार

नच बलिये सीज़न 9 को और धमाकेदार बनाने इस बार कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मैडल लाने वाली गीता फोगाट और उनके पति पवन सिंह नज़र आएंगे| पवन राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं| अब कुश्ती के अखाड़े में एक-एक को धुल चटाने के बाद जल्द ही ये दोनों नच के मंच पर कदम थिरकाते हुए नज़र आएंगे| आपको बता दें इससे पहले भी इस कपल को सीजन 8 के लिए अप्रॉच किया गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इसके लिए न कह दिया था।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।