नच बलिए सीजन 9 में बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग नजर आएंगी हिना खान, दिखाएंगे अपने डांस का जलवा

नच बलिए सीजन 9 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। इस बार सुनील ग्रोवर और जैनिफर विंगेट होस्ट करने वाले हैं| वहीं अब कहा जा रहा है कि हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल बार के साथ में नच बलिए सीजन 9 अपने डांस का जलवा दिखा सकती हैं|

‘नच बलिए सीजन 9’ जल्द ही टीवी पर आने वाला है और ऑडिएंस इसे लेकर बहुत ही एक्साइटेड है| इस शो में टीवी के बड़े-बड़े स्टार्स अपने पार्टनर के साथ इस डांस रियलिटी शो का हिस्सा होते हैं| हाल में ही इस बात का पता चला था कि इस बार सुनील ग्रोवर और जेनिफ़र विंगेट इस शो को होस्ट करने वाले हैं|
यही नहीं इससे पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आयी थी कि इस बार इस शो में जज की कुर्सी पर सलमान खान और कटरीना कैफ बैठने वाले हैं| ऐसा बताया जा रहा है कि, जेनीफर विंगेट और सुनील ग्रोवर शो की जोड़ी इस शो को पहली बार होस्ट करेगी| वहीँ अब हम आपके लिए एक ऐसी खबर लाये हैं जो आपको खुश कर देगी|
मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि ‘नच बलिए 9’ में हिना खान नज़र आ सकती है| इस शो के मेकर्स उन्हें इस शो बनाना चाहते हैं। इस शो में हिना खान अपने बॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल के साथ अपनी जोड़ी बनाएगी| अगर ऐसा हुआ तो हिना खान और रॉकी जैसवाल पहली बार किसी डांस रियलिटी शो का हिस्सा होंगे|
तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।