आधी रात को हिमांश कोहली ने दिया नेहा कक्कर को ये बर्थडे सरप्राइज़

नेहा कक्कर को मिला हिमांश कोहली से ये तोहफा

नेहा कक्कर को मिला हिमांश कोहली से ये तोहफा

नेहा कक्कर बॉलीवुड की पॉपुलर और सेंसेशनल सिंगर बन चुकी हैं| आज वो अपना जन्मदिन मना रही है| नेहा कक्कड़ अब 30 साल की हो चुकी हैं| नेहा का जन्म मुंबई नहीं बल्कि ऋषिकेश में 6 जून, 1988 को हुआ था| हाल में ही हिमांश ने उन्हें उनके बर्थडे पर सरप्राइज़ दिया| आधी रत को बर्थडे सरप्राइज़ पाकर नेहा ने हिमांश को गले लगा लिया और उन्होंने नेहा का माथा चूम लिया| यहाँ देखिये ये वीडियो-

इस वीडियो को देखकर तो हम यही कहेंगे कि अब शायद लगता है एंटरटमेनमेंट इंडस्ट्री को एक और नया कपल मिल गया है। हम बात कर रहे है लाखो लोगो को अपनी आवाज से दीवाना बना देनी वाली मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की। जी हां, नेहा कक्कर इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

हिमांश फिल्म ‘यारियां’ से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना ‘ब्लू है पानी पानी’ गाया था। यह गाना काफी हिट भी हुआ था। किस डे के मौके पर गाल पर किस करते हुए नेहा ने हिमांश के साथ फोटो पोस्ट की थी। साथ ही दोनों ने टेडी डे भी सेलीब्रेट किया था। हिमांश ने नेहा को बहुत बड़ा टेडी गिफ्ट किया था। नेहा ने हिमांश के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। वहीं हिमांश ने भी एक पोस्ट लिखा था, ‘मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंज्वॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।’ बता दें इंस्टाग्राम पर हिमांश के 47 हजार फॉलोवर हैं वहीं नेहा कक्कड़ के फॉलोवर की संख्या 90 लाख है। जब नेहा के फॉलोवर 90 लाख हुए थे तो हिमांश ने उन्हें बधाई दी थी। वहीं जब हिमांश के गाने ‘मुसाफिर’ को 5 करोड़ व्यूज मिले थे तो नेहा ने उन्हें विश किया था।

बता दे कि, ‘धतिंग नाच’, ‘सनी सनी’, और ‘लंदन ठुमकदा’ जैसे डांस नंबर्स को अपनी आवाज देने वाली चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम ‘यारियां’ फेम हिमांश कोहली के साथ जोड़ा जा रहा है। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड फिल्मों में ढेरों हिट गाने गा चुकी हैं। उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। लगता है अब नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को सीरियस हैं, तभी तो उन्होनें पार्टनर ढूंढ लिया है। सूत्रों के मुताबिक, हिमांश, नेहा से 1 साल छोटे हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। हिमांश ने फिल्म ‘यारियां'(2014) से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने ‘सनी-सनी’ सॉन्ग गाया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और बाद में डेटिंग। हिमांश ने मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली हुई है

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।