बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत का अनसुलझा रहस्य, सुसाइड नोट में किया था अबॉर्शन का खुलासा, देखिए वीडियो

बॉलीवुड के शहंशाहअमिताभ बच्चन के साथ निशब्द फिल्म से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस जिया खान ने 3 जून, 2013 को अपने मुंबई स्थित घर पर सुसाइड कर लिया था। जिया खान की मां राबिआ खान ने सूरज पंचोली पर मर्डर का आरोप लगाया था। यहां देखिए जिया खान की मौत का रहस्य।

जिया खान जिसे ‘निशब्द’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था, वही चंचल, खूबसूरत जिया खान जिसने प्यार करने की खता की थी, वही जिया खान जिसे प्यार के बदले सिर्फ रुसवाई मिली थी और फिर इश्क के आगे बेबस उस लड़की ने 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली।

महज 25 साल की उम्र में मौत को गले लगाने का फैसला जिया के परिवार और जमाने को उलझा गया। केस की परत दर परत खुली तो एक नाम निकलकर सामने आया सूरज पंचोली। अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज और जिया रिलेशनशिप में थे।

कहा जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे। कई साल के रिलेशनशिप में आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिया जिंदगी से इस कदर आजिज आ चुकी थीं कि वो मरना चाहती थीं।

जिया ने मरने से पहले 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी रूह उड़ेल दी थी। जिया ने अपने हर दर्द को उस खत में बयां किया था। बेइंतहा प्यार, शारीरिक संबंध, अबॉर्शन, गालियां, मारपीट, वादाखिलाफी…जिया ने इन 6 पन्नों में अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों से लेकर कड़वी यादों तक का जिक्र किया था।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।