VIDEO: नीता अम्बानी ने बेटे की इंगेजमेंट पार्टी में किया दमदार डांस, वीडियो देखकर होगी हैरानी

नीता अम्बानी के बेटे की एंगेजमेंट पार्टी में जमकर नाची, यहाँ देखिये वीडियो

नीता अम्बानी के बेटे की एंगेजमेंट पार्टी में जमकर नाची, यहाँ देखिये वीडियो

हाल में ही मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता सगाई की पार्टी रक्खी गयी थी जहाँ पर कई सारे बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे| जहाँ पर नीता अम्बानी का डांस देखने ही लायक था| यहाँ देखिये कैसे जमकर नाची नीता अम्बानी-

देखते ही देखते उनके डांस का ये वीडियो वायरल हो गया है|

सूत्रों के मुताबिक, आकाश ने गोवा में शनिवार को एक निजी समारोह में श्लोका को प्रपोज किया था। दोनों ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की है। आकाश वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 4 जी सर्विस प्रोवाइडर Jio के रणनीति प्रमुख हैं।

मेहता के तीन बच्चों में सबसे छोटी श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक और कनेक्टफोर की सह-संस्थापक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2018 में शादी की योजना बनाई गई है।

श्लोका रस्सेल और मोना मेहता की बेटी हैं। श्लोका के पापा एक डायमोंड कारोबारी हैं। उनकी कंपनी का नाम ‘रोज ब्लू डायमंड्स’ है|

आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता का परिवार एक दुसरे को पहले से ही जनता है| मुकेश के बड़े बेटे आकाश बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस) से अपनी पढाई पूरी की है और श्लोका ने भी उसी स्कूल से अपनी पढाई पूरी की है| स्कूली पढाई के बाद आकाश रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी चले गए, जो अमेरिका के नामी शैक्षणिक संस्थानों में गिनी जाती है। वहीं, श्लोका ने भी एंथ्रोपोलॉजी पढ़ने के लिए अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। बाद में उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से राजनीति विज्ञान में एम.ए. की डिग्री ली।

गोवा में हुए इस कार्यक्रम में आकाश और उनकी मंगेतर के अलावा मुकेश और नीता अंबानी भी मौजूद रहे। उन्होंने बेटे और होने वाली बहू को अपने हाथों से केक भी खिलाया। मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन भी इस दौरान मौजूद थीं। इन सभी ने मेहमानों के साथ फ्लोर पर डांस का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद पटाखे छुड़ाकर जश्न मनाया गया।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।