VIDEO: प्रिया प्रकाश वारियर के आँख मारने पर हुए थे सभी फ़िदा, ऐसे हुआ था उनका मेकअप

प्रिया प्रकाश वारियर का मेकअप हुआ था ऐसे, यहाँ देखिये कैसा रहा उनका अंदाज़

प्रिया प्रकाश वारियर का मेकअप हुआ था ऐसे, यहाँ देखिये कैसा रहा उनका अंदाज़

प्रिया वारियर एक ही इशारे से सभी को अपना दीवाना बना लिया| उनकी फिल्म का एक क्लिप सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया था कि वो रातों रात बहुत बड़ी स्टार बन गयी| उनके सोशल मीडिया पर लोगों की बाढ़ गयी थी| यही नहीं बल्कि हर जगह उनकी चर्चा होने लगी थी| सभी ये जानना चाहते थे कि आखिर ये स्टार है कौन| प्रिया की अदा तो सभी को याद है लेकिन अब हाल में ही एक विडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि फिल्म का वो सीन शूट करने के लिए प्रिया का कैसा मेकअप किया गया था| यहाँ देखिये ये वीडियो-

सभी के साथ-साथ ऋषि कपूर ने प्रिया वारियर की खुल कर तारीफ की है| हाल में ही उन्होंने प्रिया के लिए ट्वीट किया और उनकी तारीफ में कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से सभी हैरान रह गए|

ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर प्रिया प्रकाश की तारीफ करते हुए लिखा ‘इस लड़की के लिए मैं बड़ी स्टारडम की उम्मीद करता हूं| प्रिया प्रकाश| बहुत ही आकर्षक होने के बाद भी मासूम हो | माय डियर प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे| गॉड ब्लेस यू|

इतना ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर ने ट्वीट के अंत में कुछ ऐसा लिखा जिससे सभी की हंसी छुट गयी| उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि ‘मेरे टाइम में नहीं आईं आप! क्यों? Lol’|

आपको बता दें , अपनी अदाओं से रातों-रात सेलिब्रिटी बनीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया वारियर ने हाल में ही बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए भारी भरकम रकम की मांग की है| रातो रात स्टार बनी प्रिया के भाव भी उनके इसोशल मीडिया के फैन्स की तरह ही बढ़ गए हैं तभी तो जब बॉलीवुड फिल्म ‘पिंक’ के डायरेक्टर ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया वहीँ एक्टर निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी के लिए भी मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रिया को अप्रोच किया है।

अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस रोल के लिए प्रिया प्रकाश वारियर ने 2 करोड़ रुपए की मांग की है| दरअसल उनके इस डिमांड की वजह भी यही है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर रातों-रात 3.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए| प्रिया ने इसमें बॉलीवुड के भी कई सेलेब को पीछे छोड़ दिया|

आपको बता दें कि ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।