प्रिया और रोशन ने दोहराया वायरल विडियो वाला सीन, देखिये VIDEO

एक बार फिर छाया प्रिया और रोशन का जादू

एक बार फिर छाया प्रिया और रोशन का जादू

हाल में ही एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दुसरे से अपने प्यार का इज़हार आकर रहे हैं लेकिन इशारों ही इशारों में | देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया है लेकिन अब इनका एक और विडियो सामने आया है जिसमें प्रिया किस कर जो बंदूख चला रही हैं उससे हीरो ही क्या आप भी घायल हो जायेंगे| हालाँकि दोनों के इस विडियो के बाद मोबाइल से बनाये गए एक विडियो में इस वायरल सिन को वापस दोहराते हुए नज़र आ रहे हैं| यहाँ देखिये ये विडियो-

आपको बता दें कि ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

प्रिया देखते ही देखते इन्टनेट की सेंसेशन बन गयी| और उनके सोशल मीडिया के फोलोवर्स भी बढ़ गए| लेकिन इसके अलावा उस एक्टर को भी जान लीजिये जो इस विडियो में हैं| आपको बता दें इस एक्टर का नाम रोशन अब्दुल राहूफ है| रोशन थिएटर एक्टर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर जाने जाते हैं| उन्हें D3 नाम के रियलिटी शो में जबरदस्त अदाकारी के लिए एक्ट्रेस शोभना के हाथों अवार्ड मिला था|

रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं| वो अक्सर कॉमेडी करते हुए नज़र आते हैं| लोगों को उनका अंदाज़ भी खूब पसंद आया था|

नीचे कमेंट्स में जरुर बताइए आपको कैसा लगा प्रिया और रोशन का ये अंदाज़?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।