प्रिया वारियर का एक और विडियो, आते ही हुआ वायरल

एक बार फिर इन्टरनेट पर धूम मचा रही हैं प्रिया वारियर

एक बार फिर इन्टरनेट पर धूम मचा रही हैं प्रिया वारियर

अपनी एक अदा से रातो रात भारत की क्रश बन चुकी प्रिया वारियर ने हाल में ही एक और विडियो शेयर किया है जिसमें उनका अंदाज़ देखने ही लायक है| उन्होंने अपनी फिल्म के सहकलाकर रोशन के साथ मिलकर यह विडियो सामने आया है| यहाँ देखिये-

आपको बता दें कि प्रिया का जो विडियो सबसे वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

प्रिया देखते ही देखते इन्टनेट की सेंसेशन बन गयी| और उनके सोशल मीडिया के फोलोवर्स भी बढ़ गए| लेकिन इसके अलावा उस एक्टर को भी जान लीजिये जो इस विडियो में हैं| आपको बता दें इस एक्टर का नाम रोशन अब्दुल राहूफ है| रोशन थिएटर एक्टर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर जाने जाते हैं| उन्हें D3 नाम के रियलिटी शो में जबरदस्त अदाकारी के लिए एक्ट्रेस शोभना के हाथों अवार्ड मिला था|

आपको बता दें प्रिया ने अपने इस नए अंदाज से सोशल मीडिया पर एक स्टार बनकर उभरी हैं| उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रही प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कई सेलिब्रिटी को बहुत ही पीछे छोड़ दिया है। अब प्रिया प्रकाश के 54 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स है। यही नहीं बल्कि ऐसा कहा जाता है कि प्रिया एक पोस्ट के लिए कम से कम आठ लाख रुपए तक चार्ज करती हैं|

इन दोनों का ये अंदाज़ आपको कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।