नैन नहीं अब होंठों से बंदूख चलाती नज़र आयीं प्रिया…पहले से भी कातिलाना अंदाज़

देखिये प्रिया प्रकाश का नया विडियो...देखकर उड़ जायेंगे होश

  |     |     |     |   Updated 
नैन नहीं अब होंठों से बंदूख चलाती नज़र आयीं प्रिया…पहले से भी कातिलाना अंदाज़
प्रिया के इस गोली से आप भी हो जायेगे घायल लेकिन ...

हाल में ही एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दुसरे से अपने प्यार का इज़हार आकर रहे हैं लेकिन इशारों ही इशारों में | देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया है लेकिन अब इनका एक और विडियो सामने आया है जिसमें प्रिया किस कर जो बंदूख चला रही हैं उससे हीरो ही क्या आप भी घायल हो जायेंगे|

Latest Malayalam sensation Priya Prakash Varrier responds to the fame earned

आपको बता दें कि ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव से है| जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो आया वैसे ही ये वायरल हो चुका है| फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है| इस गाने को शान और रहमान ने कंपोज किया है| इस वीडियो में आपको स्कूल रोमांस देखने को मिलेगा| सिर्फ नेट ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में शामिल है| सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है जिनके एक्सप्रेशन की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं|

प्रिया देखते ही देखते इन्टनेट की सेंसेशन बन गयी| और उनके सोशल मीडिया के फोलोवर्स भी बढ़ गए| लेकिन इसके अलावा उस एक्टर को भी जान लीजिये जो इस विडियो में हैं| आपको बता दें इस एक्टर का नाम रोशन अब्दुल राहूफ है| रोशन थिएटर एक्टर और स्टेज परफॉर्मर के तौर पर जाने जाते हैं| उन्हें D3 नाम के रियलिटी शो में जबरदस्त अदाकारी के लिए एक्ट्रेस शोभना के हाथों अवार्ड मिला था|

रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं| वो अक्सर कॉमेडी करते हुए नज़र आते हैं| लोगों को उनका अंदाज़ भी खूब पसंद आया था|

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन रोशन ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर बल्कि एक अच्छे डांसर और सिंगर भी हैं| यहाँ देखिये इस फिल्म का दूसरा क्लिप-

नीचे कमेंट्स में जरुर बताइए आपको कैसा लगा प्रिया और रोशन का ये अंदाज़?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

Leave a Reply