प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नाईट क्लब में किया KISS, वायरल हुआ VIDEO

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पब्लिकली किया KISS, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पब्लिकली किया KISS, वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की अब सगाई हो चुकी है| दोनों अब ऑफिशियली एक दुसरे के हो चुके हैं| दोनों ने दो महीने तक एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रोमांटिक डिनर डेट पर निक ने प्रियंका से अपने प्यार का इज़हार किया और पीसी ने हां भी कर दी| इसके बाद दोनों को लगभग हर दिन साथ देखा जाता है| दोनों जहाँ जातें हैं सुर्खियाँ बटोरते है| ऐसे में हाल में ही प्रियंका और निक जोनस एक नाईट क्लब में पहुंचे थे जहाँ पर दोनों को पब्लिकली किस करते हुए देखा गया|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये इंटिमेट वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है| यहाँ देखिये ये वीडियो-

बता दें लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने 36 बर्थडे पर निक से सगाई कर ली| इसके अलावा पिछले दिनों में प्रियंका चोपड़ा की उंगली में एक बड़े डायमंड की रिंग भी स्पॉट की गई| जिसके बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए कि प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है। एयरपोर्ट पर नज़र आईं प्रियंका को जैसे ही लगा कि कैमरों की नज़र उनकी रिंग पर है, तो उन्होंने उसे छिपाने की कोशिशें शुरू कर दीं थीं। लेकिन अब इस राज पर से पर्दा उठ चूका है।

खैर, रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। अब शादी कौन सी रीति रिवाज से होगी इस बात के कयास लगाए जा रहे है। क्योंकि, प्रियंका चोपड़ा हिन्दू रीतिरिवाज से सम्बंधित है। वहीं निक जोनस ज़िज़स को मानते है। ऐसे में यह देखना इंट्रेस्टिंग होगा की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी अक्टूबर में किस रीतिरिवाज से की जाएगी।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के नॉमिनेटिड सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है। वहीं आए दिन ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। इनके बीज के अफेयर के चर्चे अब आम आम हैं। निक से प्रियंका की पहली मुलाकात टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वहीं कहा जाता है कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक 25 के और प्रियंका 35 साल की हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।