प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और करीना कपूर समेत इन एक्टर्स की फीस सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां एक फिल्म से कितना कमा लेती कभी आपके मन में भी ऐसा ख्याल आता होगा तो ऐसे में हम आपके लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक फिल्म से कितना कमा लेती होंगी? ऐसी सवालों के जवाब लेके आये हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं| सांवरिया में रणबीर कपूर और सलमान खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने अपने करियर में रांझणा (Raanjhana), प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Paayo) और नीरजा (Neerja) जैसी हिट फिल्में दी हैं| क्या आपको पता है कि सोनम कपूर ने भाग मिल्खा भाग (Bhag Milkha Bhag) के लिए फीस के तौर पर सिर्फ 11 रुपये लिए थे? खैर, अब आप ये अंदाज़ा मत लगाइये कि सोनम कपूर हर फिल्म के लिए इतना ही फीस लेती हैं| सोनम कपूर आज बॉलीवुड में हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लेती हैं|

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित कर लिया है| दुनियाभर में वो आज एक जाना माना नाम हैं| ऐसे में वो फिल्में करने के लिए कितनी फीस चार्ज करती हैं ये बहुत से लोग जानना चाहते हैं| तो हम आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं|

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम सुनते ही परदे पर उनका किरदार पू नज़र आ जाता है| हालाँकि करीना कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं| बहुत से एक्टर्स के लिए करीना कपूर खान एक लकी चार्म की तरह हैं| उनका मानना है कि करीना कपूर खान की वजह से उनकी फिल्में हिट नहीं बल्कि सुपरहिट हो जाती हैं| तो आखिर करीना एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती होंगी? आपके इस सवाल का जवाब है 8 करोड़ रुपये|

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।