रणवीर सिंह ने श्रद्धा कपूर के साथ किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

रणवीर सिंह और श्रद्धा कपूर ने दिल्ली में एक बिजनेसमैन की बेटी की शादी में डांस किया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है|

रणवीर सिंह और श्रद्धा कपूर ने दिल्ली में एक बिजनेसमैन की बेटी की शादी में डांस किया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है|

बॉलीवुड के सितारों को दिल्ली के बिजनेसमैन की बेटी के संगीत फंक्शन में देखा गया| इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए कैटरीना कैफ, दिया मिर्जा, रणवीर सिंह,शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और करण जौहर जैसे किरदार शामिल हुए| इन सभी सितारों ने संगीत में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध हो गए| हालाँकि जो वहां नहीं थे उन्हें भी इनका डांस देखने का चांस मिला| दरअसल सोशल मीडिया पर सेलेब्स के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो आया है जोकि देखते ही देखते वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के सुपरहिट गाने पर परफॉरमेंस दे रहे है| उनके डांस को देखकर दर्शकों ने उनका स्वागत तालियों से हुई| रणवीर सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया| रणवीर सिंह को इस फंक्शन में ने फिल्म पद्मावत खलीबली, बाजीराव मस्तानी के मल्हारी गाने पर परफॉर्म करते हुए नज़र आये| उन्होंने अपनी फिल्म रामलीला के एक गाने पर भी डांस किया| यहाँ इस वीडियो में देखिये कैसे रणवीर सिंह का डांस देखकर ऑडिएंस भी उनके साथ डांस करने को मजबूर हो गए है|

वहीँ श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड फिल्म विलेन के गाने तेरी गलियां पर डांस करते हुए देखा गया| उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी| श्रद्धा कपूर इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है| इन सोतारों के अलावा शाहिद कपूर ने भी अपनी फिल्म शानदार के गाने गुलाबो से स्टेज पर बाइक से शानदार एंट्री ली| उनके डांस ने धमाल मचा दिया| इसके अलावा कटरीना कैफ भी व्हाइट कलर के गॉउन में खुबसूरत लग रही थी|

उनके अलावा इस शो में करण जौहर भी थे| उन्होंने भीं सितारों के साथ कई गानों पर ठुमके लगाये|

आपको बता दें रणवीर सिंह जल्द ही गली बॉय नाम की फिल्म में नज़र आयेंगे| वहीँ शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं| वहीँ कटरीना कैफ शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में महत्वपूर्ण भूमिका करती हुई दिखेंगी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।