रणवीर सिंह की आवाज़ में होगा डेडपूल 2 का लीड, ट्रेलर में गालियों की बरसात

रणवीर सिंह का हॉलीवुड से जुड़ा नाता, इस सुपरहीरो की आवाज़ बने

  |     |     |     |   Published 
रणवीर सिंह की आवाज़ में होगा डेडपूल 2 का लीड, ट्रेलर में गालियों की बरसात
रणवीर सिंह का हॉलीवुड से जुड़ा नाता, इस सुपरहीरो की आवाज़ बने

दीपिका पादुकोण तो हॉलीवुड से जुड़ ही चुकी हैं लेकिन रणवीर सिंह भी कम नहीं है| जल्द ही अपने फैन्स के लिए वो एक नए अवतार में नज़र आने वाले है| जल्द ही रणवीर सिंह हॉलीवुड की फिल्म डेडपूल 2 में एक्टर रयान रेनल्ड्स को हिंदी में आवाज़ देने वाले हैं| आपको बता दें यह फिल्म बॉलीवुड में बहुत ही फेमस है और साथ ही साथ इंडिया में भी इस फिल्म का क्रेज़ है ऐसे में जैसे ही फैन्स को पता चला कि रणवीर सिंह इस किरदार को हिंदी में आवाज़ देने वाले है तो वो ख़ुशी से झूम उठे| यहाँ देखिये डेडपूल 2 का हिंदी ट्रेलर-

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म गली बॉय के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। शूटिंग के लिए फिल्म की स्टारकास्ट को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है, वही रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म के लिए मुंबई के रेलवे स्टेशन पर शूटिंग की| उनकी इस आने वाली फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं|

इस फिल्म के बारे में बताते हुए पिछले दिनों रणवीर सिंह ने बताया था कि गली बॉय मेरे दिल के काफी करीब है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों की स्टार्स की कई तस्वीरें भी पिछले दिनों वायरल हुईं थीं, जिनमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म रणवीर सिंह के ऑपोजिट आलिया भट्ट दिखेंगी।

यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। बता दे कि, गली बॉय की शूटिंग के बाद रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आएंगें। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नज़र आने वाली हैं|

रणवीर सिंह को पिछली बार पद्मावत नाम की फिल्म में देखा गया था जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था| इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार नेगेटिव था| हालाँकि लोगों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply