इस वजह से आधी रात प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह को किया वीडियो कॉल

आधी रात को रणवीर सिंह को प्रियंका चोपड़ा ने किया वीडियो कॉल

आधी रात को रणवीर सिंह को प्रियंका चोपड़ा ने किया वीडियो कॉल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि वीडियो चैट को लेकर सुर्खिया बटोर रही है। बता दे कि, प्रियंका चोपड़ा ने देर रात रणवीर सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। जी हां , वैसे इंटरनेशनल विमेंस डे तो बीत चूका है। सब महिलाओं ने अपने अपने तरीकों से विमेंस डे सेलिब्रेट किया। जबकि सबको यह जानना होगा की प्रियंका चोपड़ा ने अपना विमेंस डे कैसे मनाया। प्रियंका ने इस महिला दिवस अपने सभी करीबी और दोस्तों को फोन कर उनसे महिला दिवस पर उनके विचार पूछे। इनमें से एक कॉल उन्होंने रणवीर सिंह को भी किया। हालांकि अब इंटरनेट पर उनका और रणवीर सिंह का ये वीडियो कॉल वायरल हो रहा है। इसमें दोनों की बातचीत को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी प्रियंका को कई स्टार्स मिस करते हैं और रणवीर सिंह भी उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं कुछ देर पहले ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इसमें रणवीर, प्रियंका से बोलते हैं कि अब वह बॉलीवुड वापस आ जाएं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करेंगी। हालांकि, अभी वो हॉलीवुड की फिल्मो में बिजी है।
बता दे कि, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने एकसाथ बाजीराव मस्तानी, गुंडे और दिल धकड़ने दो में नजर आए थे।

वैसे पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक और वीडियो विकल हो रहा था। इस वीडियो में प्रियंका वाइन पीती हुई नजर आयी। और फिर उस ग्लास को सिर पर मार देती हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसा करने की वजह भी बताई है। प्रियंका ने लिखा था, ऐसा तब होता है जब आप नाइन से वाइन तक काम करते हो। इसे घर पर करने की कोशिश न करें। खराब दिन गुजरने के बाद मैंने ये फैसला लिया। LOL ओके ओके मैं इसे नहीं करूंगी।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.