रणवीर सिंह ने लैला मैं लैला पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

रणवीर सिंह ने लैला मैं लैला पर किया वायरल डांस

रणवीर सिंह ने लैला मैं लैला पर किया वायरल डांस

रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है| इस वीडियो में वो पुरानी फिल्म कुरबानी के गाने “लैला मैं लैला” पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं| ये सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में रणवीर सिंह को सबसे एनर्जेटिक एक्टर कहा जाता है| वो हर पार्टी में जान ला देते हैं| जहाँ भी रणवीर सिंह पहुँचते हैं सभी माहौल का मज़ा उठाते हुए नज़र आते है| अब हाल में ही जो वीडियो वायरल हुआ है ये उनके किसी दोस्त की शादी का वीडियो है|

आपको बता दें इसके पहले रणवीर सिंह को एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी में ऐसा ही डांस करते हुए देखा गया था|

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म गली बॉय के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। शूटिंग के लिए फिल्म की स्टारकास्ट को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है, वही रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म के लिए मुंबई के रेलवे स्टेशन पर शूटिंग की| उनकी इस आने वाली फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं|

इस फिल्म के बारे में बताते हुए पिछले दिनों रणवीर सिंह ने बताया था कि गली बॉय मेरे दिल के काफी करीब है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों की स्टार्स की कई तस्वीरें भी पिछले दिनों वायरल हुईं थीं, जिनमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म रणवीर सिंह के ऑपोजिट आलिया भट्ट दिखेंगी।

यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। बता दे कि, गली बॉय की शूटिंग के बाद रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आएंगें। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नज़र आने वाली हैं|

रणवीर सिंह को पिछली बार पद्मावत नाम की फिल्म में देखा गया था जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था| इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार नेगेटिव था| हालाँकि लोगों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।