सोनम कपूर के शादी में रणवीर सिंह की मस्ती, दुल्हे को उठाकर किया डांस

सोनम कपूर की शादी में आनंद आहूजा को गोद में उठाकर रणवीर सिंह ने किया डांस

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर के शादी में रणवीर सिंह की मस्ती, दुल्हे को उठाकर किया डांस
सोनम कपूर की शादी में आनंद आहूजा को गोद में उठाकर रणवीर सिंह ने किया डांस

रणवीर सिंह सोनम कपूर की शादी में बहुत ही मस्ती करते हुए नज़र आये| ना सिर्फ उन्होंने सोनम के रिसेप्शन में डांस करते हुए नज़र आये बल्कि एक मौका ऐसा भी आया जब उन्होंने सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा को गोद में उठाकर डांस किया| जी हां! रणवीर सोनम कपूर के रिसेप्शन में ये क्रेजी स्टंट करते हुए नज़र आये| यहाँ देखिये उनका ये वीडियो-

आपको बता दें सोनम कपूर की शादी की खबरें बहुत पहले ही आनी लगी थी हालाँकि शादी के एक हफ्ते पहले ही कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

आपको बता दें कि आनंद आहूजा सोना कपूर से बहुत ही प्यार करते हैं और उन्हें एक जीवनसाथ के तौर पर बहुत पहले ही मान चुके हैं| सोनम कपूर की शादी की खबरें आनी तभी शुरू हो गयी थी जब आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर उनसे प्यार जताने लगे| यही नहीं बल्कि सोनम भी उनके कमेंट्स का जवाब किस और हार्ट एमोजी से देने लग गयी थी|

आनंद आहूजा ने अमेरिका से पीजी की पढ़ाई पूरी की है और वहां से आने के बाद वो दिल्ली में अपने परिवार का खानदानी बिजनेस संभाल रहे हैं। आनंद ना सिर्फ एक उद्यमी, सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर है बल्कि उन्हें स्पोर्ट्स में भी बेहद दिलचस्पी है। ऐसा कहा जाता है कि साल 2014 में आनंद आहूजा की मुलाकात सोनम कपूर से हुई थी और सोनम को जानने के एक महीने बाद ही उन्होंने प्रपोज़ कर दिया था।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply