VIDEO: रणवीर सिंह बन गए चार्ली चैपलिन, कॉमेडी देखकर छुटेगी हंसी

रणवीर सिंह ने की चार्ली चैपलिन की एक्टिंग, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

रणवीर सिंह ने की चार्ली चैपलिन की एक्टिंग, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

पद्मावत के रिलीज़ होने के बाद रणवीर सिंह इन दिनों भारत के बाहर विदेश में छुट्टियाँ मना रहे हैं| रणवीर सिंह अपने अंदाज़ से सभी का दिल जीत लेते हैं| अभी हाल में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो चार्ली चैपलीन के अंदाज़ में कॉमेडी करते हुए नज़र आ रहे है| दरअसल वो इस वीडियो में रणवीर सिंह एक दरवाजे को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके हिलते-डुलते होने की वजह से दरवाजा बार-बार खुल जाता है| रणवीर सिंह का ये अंदाज़ वाकई मज़ेदार है और इसपर आप हँसते रह जायेंगे| यहाँ देखिये उनका ये मजेदार वीडियो-

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म गली बॉय के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। शूटिंग के लिए फिल्म की स्टारकास्ट को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते है, वही रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म के लिए मुंबई के रेलवे स्टेशन पर शूटिंग की| उनकी इस आने वाली फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं|

इस फिल्म के बारे में बताते हुए पिछले दिनों रणवीर सिंह ने बताया था कि गली बॉय मेरे दिल के काफी करीब है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों की स्टार्स की कई तस्वीरें भी पिछले दिनों वायरल हुईं थीं, जिनमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आईं थीं। इस फिल्म रणवीर सिंह के ऑपोजिट आलिया भट्ट दिखेंगी।

यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। बता दे कि, गली बॉय की शूटिंग के बाद रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आएंगें। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान नज़र आने वाली हैं|

रणवीर सिंह को पिछली बार पद्मावत नाम की फिल्म में देखा गया था जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था| इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार नेगेटिव था| हालाँकि लोगों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।