VIDEO: रित्विक धन्जानी और आशा नेगी कैसे पड़े प्यार में? देखिये जब दिल मिले

रित्विक धन्जानी और आशा नेगी की रियल लव स्टोरी

रित्विक धन्जानी और आशा नेगी की रियल लव स्टोरी

ये मैटर नहीं करता कि आपका प्यार पहली नज़र का हो या फिर इसका एहसास आपको बहुत समय बाद हुआ है प्यार तो प्यार होता है ना| टीवी के कपल आशा नेगी और ऋत्विक धन्जानी इसी बात पर बिलीव करते है| इनकी लव स्टोरी कुछ ऐसी है जैसी कोई रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म| तो चलिए आपको ले चलते हैं आशा और रित्विक के प्यार के सफ़र पर-

इनकी कहानी की शुरुआत एक टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह हुई थी| रित्विक सेट पर अपने शॉट के लिए तैयार हो रहे थे और एडी ने आकर उन्हें बताया कि सर आपका सीन रेडी है और आज नई लड़की की एंट्री होगी| आगे चलकर इसके साथ आपका रोमांस सीन चलने वाला है| अब रित्विक भी जानना चाहते थे कि आखिर ये लड़की है कौन| तब पता चला नई लड़की है लेकिन मिस उतराखंड रह चुकी है|

आशा अपने पहले शॉट के लिए काफी नर्वस थी कई बार करने के बाद भी शॉट रेडी नहीं हो रहा था| लेकिन रित्विक ने उन्हें बहुत ही सपोर्ट किया| और आशा को भरोसा दिलाया की वो ये शॉट अच्छे से कर लेंगी| रित्विक का सपोर्ट मिला और वो सीन तो शूट हो गया|

लेकिन इससे पहले की सीरियल में दोनों के बीच रोमांस शुरू होता इन्होने अपने रोमांस की शुरुआत पहले ही कर दी| दरअसल रित्विक कई बार आशा को अकेले में निहारा करते थे| उन्होंने कई बार आशा को हिंट्स दिए थे की वो उन्हें कितना पसंद करते हैं लेकिन आशा उन्हें समझ नहीं पाती थी|

इस बीच जहाँ पूरी दुनिया को इनके बीच की केमेस्ट्री को देखकर ये लगने लगा था कि ये दोनों ना सिर्फ परदे पर बल्कि रियल लाइफ में भी एक दुसरे के लिए बने हैं| वहीँ आशा और रित्विक के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में भी आने लगी थी| आगे क्या हुआ? ये जानने के लिए वीडियो देखिये-

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।