सलमान खान ने रिलीज कर दिया रेस 3 का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो

रेस ३ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान खान की आवाज से हुआ शुभारंभ

  |     |     |     |   Published 
सलमान खान ने रिलीज कर दिया रेस 3 का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो
रेस ३ का फर्स्ट लुक रिलीज, सलमान खान की आवाज से हुआ शुभारंभ

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेस 3’ की तैयारी जोरों पर चल रही है। सलमान खान की हर फिल्‍म को लेकर ‘भाईजान’ के फैन्‍स में खासा उत्‍साह रहता है। लेकिन ‘रेस 3’ में सलमान के लुक से लेकर उनके अंदाज तक, हर चीज का फैन्‍स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। यानि की फिल्म रिलीज होने में ठीक 3 महीने का समय रह गया है। ऐसे में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल लोगो शेयर किया है। जाहिर है फैंस इस एक झलक से और भी क्रेजी हो चुके हैं। रेस और रेस 2 के साथ रेस 3 काफी बदलाव के साथ दर्शकों के सामने पेश होने वाली है।

आज से लगभग 3 महीने बाद ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सलमान की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि रेस 3 के लिए तैयार हो जाइए। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘अब सिर्फ 3 महीने बचे हैं… इस ईद पर रेस 3…’ फर्स्ट लुक में फिल्म के नाम का लोगो ‘रेस 3’ जारी कर दिया गया है।

जाहिर है फैंस इस एक झलक से और भी क्रेजी हो चुके हैं। रेस और रेस 2 के साथ रेस 3 काफी बदलाव के साथ दर्शकों के सामने पेश होने वाली है। फिल्म का कास्ट बदल चुका है। lरेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म रेस-3 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म रेस की पहले और दूसरे पार्ट में अभिनेता सैफ अली खान मेन लीड थे जबकि इस बार तीसरी सीरीज में मेन लीड में सलमान खान नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053

    Leave a Reply