Race 3 Trailer: सलमान खान की ये रेस जान लेकर रहेगी, देखिये ट्रेलर

रेस 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, सलमान खान का अंदाज़ उड़ाएगा होश यहाँ देखिये

रेस 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, सलमान खान का अंदाज़ उड़ाएगा होश यहाँ देखिये

आपका इंतज़ार ख़त्म हुआ और रेस 3 का ट्रेलर अब रिलीज़ हो चूका है| सलमान खान का दमदार अंदाज़ आपके होश उड़ा देगा|  रेस 3 के ट्रेलर की बात करें तो इसमें सलमान खान के अलावा, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार शामिल हैं। ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक आपको कई सारे डायलोग सुनने को मिल रहे हैं|

आपको बता दें रेस 3 में सलमान खान ना सिर्फ एक एक्टर हाँ बल्कि वो टिप्स के रमेश तौरानी के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो रमेश तौरानी ने इस फिल्म को करीब 190 करोड़ रूपये में बेच दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इरोस फिल्मस ने प्रोड्यूसर्स को इतनी रकम का ऑफ़र दिया था| अब ऐसे में फिल्म को दमदार कमाई करनी होगी| सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है है बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया था| ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 300 करोड़ की कमाई कर सकती है|

सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने 339 करोड़ 16 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

यही नहीं बल्कि रेस 3 के बारे में ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में सलमान खान ने बहुत ही स्टाइलिश ऑउटफिट पहनी है| वहीँ उन्होंने पूरे फिल्म में 45 टक्सीडो पहने हैं|

रेस 3 का का निर्देशन रेमो डिसूज़ा ने किया है। इस फिल्म में आपको बड़े एक्शन स्टंट देखने को मिल रहे है| इस फिल्म में सलमान खान सिकंदर और रोहन सिंह का किरदार करते हुए नज़र आ रहे है| सलमान खान खुद को ” सेल्फलेस ओवर सेलफिश” कहते हुए नज़र आ रहे हैं| जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में जेसिका के किरदार में नज़र आ हैं| फिल्म में उनका किरदार रॉ पॉवर है| वहीँ इस फिल्म में बॉबी देओल यश के किरदार में नज़र आने वाले है|

वहीँ डेज़ी शाह, रेस 3 में संजना के किरदार में होने वाली है| जय हो के बाद वो फिरसे सलमान खान के साथ वो नज़र आई थी| वहीँ हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम भी फिल्म में सूरज बन कर रेस 3 का पार्ट होने वाले है| रेस 3 15 जून को रिलीज़ होने वाली है| यहाँ देखिये फिल्म का ट्रेलर-

आपको कैसा लगा फिल्म का ट्रेलर? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।