रणबीर कपूर से संजू बनने का सफ़र रहा है कुछ ऐसा, वीडियो देख होंगे शॉक

इस मेकिंग वीडियो में देखिए रणबीर कपूर का संजय दत्त की भूमिका में चमत्कारिक ट्रांसफॉर्मेशन!

इस मेकिंग वीडियो में देखिए रणबीर कपूर का संजय दत्त की भूमिका में चमत्कारिक ट्रांसफॉर्मेशन

संजय दत्त के विवादास्पद जीवन को चित्रित करने के लिए राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर को दुनियाभर से प्रशंसा प्राप्त हो रही है। वही, अब निर्माताओं ने एक बीटीएस वीडियो जारी की है जिसमें राजकुमार हिरानी फ़िल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर को संजू में ट्रांसफॉर्म करते हुए नज़र आ रहे है।

निर्माताओं द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में संजय दत्त के सही लुक और रणबीर कपूर के परिवर्तन को हासिल करने के लिए टीम की दर्दनाक यात्रा से रूबरू करवाया गया है। अनुभवी फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित अभिनेता संजय दत्त को सही दिखाने के लिए पूरी टीम के साथ अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इस मेकिंग वीडियो में राजकुमार हिरानी की कड़ी मेहनत और समर्पण का खुलासा किया गया है जिनकी बदौलत रणबीर कपूर को संजय दत्त में बदलने की मेहनत सफ़ल हुई। पहले दिन अविश्वसनीय कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाने वाली संजू बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सप्ताह में 200 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी मजबूत पकड़  बनाये हुए है।

जबकि “संजू” रणबीर कपूर की पहली 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म हैं, वहीं 3 इडियट्स और पीके के बाद राजकुमार हिरानी के लिए यह तीसरी फिल्म है। “संजू” में संजय दत्त के युवा दिनों से ले कर जेल से रिहा होने तक के दिनों की यात्रा दिखाई गई है।

संजय दत्त का जीवन समय-समय पर सुर्खियों बटोर चुका है, लेकिन फिर भी अभिनेता के जीवन से जुड़े कई अविश्वसनीय पहलू अभी भी अनकहे है। राजकुमार हिरानी की संजू में अभिनेता के जीवन से जुड़े अनजान किस्से जैसे कि ड्रग्स, औरतें, माता-पिता और दोस्तों के साथ संबंध और आंतरिक संघर्ष से दर्शकों को रूबरू करवाया गया है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है। फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित “संजू” बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।