सपना चौधरी बन गयी है किसकी दुल्हन..आप भी देखिये

सपना चौधरी दुल्हन बन कर रही हैं किसका इंतज़ार?

सपना चौधरी दुल्हन बन कर रही हैं किसका इंतज़ार?

‘बिग बॉस सीजन-11’ में नजर आ चुकी हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी दुल्हन के तौर पर नज़र आई है| 27 वर्षीय सपना का एक वीडियो यू-ट्यूब पर पॉपुलर हो रहा है| इस गाने में वह दुल्हन के लिबास में सजी-धजी दिख रही हैं और अपनी अदाओं से आपको अपना दीवाना बना दिया है| लाल रंग के लहंगे में सपना अपने दूल्हे के घर पर प्रवेश कर रही हैं| लेकिन यह उनके एक यूट्यूब विडियो का हिस्सा है| हाल में ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने हट जा ताऊ…में डांस किया था| इस विडियो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी| सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना ‘मेरा चांद’ यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है| यहाँ देखिये|

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी बिग बॉस के बाहर आने के बाद अब सलमान खान की फिल्म रेस 3 में नज़र आ सकती हैं| जी हाँ जैसा की सभी को पता है सपना चौधरी लव बाईट नाम के आइटम सोंग में नज़र आई थी| और अब रिपोर्ट्स की माने तो वो सलमान खान की फिल्म रेस 3 में नज़र आ सकती हैं| सपना ने अपने डांस से न सिर्फ पूरे इंडिया को बल्कि रेमो डिसूज़ा को भी इम्प्रेस कर दिया है|

बिग बॉस में रेमो डिसूजा और जैकलीन फर्नांडीज के साथ रेस 3 की टीम के साथ गए थे| जहाँ पर उन्होंने प्रियांक शर्मा और सपना चौधरी को ‘बीट पे बूटी’ गाने पर डांस करने के लिए कहा इसके बाद दोनों ने अपने डांस मूव से सभी की वाह-वाही लुटी

रेमो सपना के डांस से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने कहा, “आपके साथ तो काम करना बनता है|” रेमो की इस बार पर सपना ने हैरान होते हुए कहा, आपके साथ काम…सपने में|” लेकिन रेमो ने सपना को भरोसा दिलाया कि दोनों साथ काम जरुर करेंगे| अब ऐसे में फिलहाल रेस 3 पर काम कर रहे रेमो डिसूज़ा से ये उम्मीद की जा रही है कि वो रेस 3 में सपना चौधरी के साथ नज़र आयें|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।