सोनम कपूर को पीछे छोड़ सारा अली खान ने लूटी महफ़िल, देखिये VIDEO

सोनम कपूर शर्मायीं, सारा ने अपने डांस से मचाई धूम

सोनम कपूर शर्मायीं, सारा ने अपने डांस से मचाई धूम

सारा अली खान ने हाल में ही सोनम कपूर से महफ़िल लूट ली| दरअसल किसी फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे थे जहाँ पर सोनम कपूर और सारा अली खान के साथ करण जौहर और श्वेता नंदा ने डांस किया| एक तरफ जहाँ सारा अली खान ने दिव्या भारती की फिल्म के गाने सात समंदर पार पर ठुमके लगा कर सभी का दिल जीत लिया वहीँ सोनम कपूर को अपने ही गाने पर डांस करने में परेशानी हो रही थी| तभी तो उन्होंने अपनी फिल्म के गाने पर ही ऐसा डांस किया जैसे कि ये कोई फॉर्मेलिटी हो| यहाँ देखिये कैसा था सोनम और सारा का डांस-

एक तरफ सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है| उनकी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं| इस फिल्म का नाम केदारनाथ है जिसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट करने वाले है| इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है|

वहीँ सोनम कपूर की बात करें तो जल्द ही वो वीरे दी वेडिंग नाम की फिल्म में नज़र आने वाली है| इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसी कलाकार होने वाली है| हालाँकि इन दिनों सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ अपनी शादी की ख़बरों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है| सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं। बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना। हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, सोनम ने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात सबसे छुपाये रखी। लेकिन उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया है। वेल अब अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर भी दुल्हनियां बने हुए नज़र आने वाली है| वैसे सोनम कपूर की शादी में बार बार बदलाव आ रहे हैं हालाँकि अभी तक उनकी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है| ऐसे में देखना हिगा कि आखिर सोनम कपूर कब तक शादी करने वाली है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।