सोनम कपूर के रिसेप्शन में सलमान-शाहरुख़ खान ने टन-टना टन पर मचाया धमाल

सोनम कपूर के रिसेप्शन में जमकर नाचे सलमान खान और शाहरुख़ खान

सोनम कपूर के रिसेप्शन में जमकर नाचे सलमान खान और शाहरुख़ खान

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी अब संपन्न हो चूका है कल रात को उनका रिसेप्शन रक्खा गया था जहाँ पर बहुत से बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे|  बॉलीवुड के सभी दिग्गज शादी में पहुंच रहे थे लेकिन सभी को इंतजार था तो सलमान खान और शाहरुख़ खान का| और शाहरुख़ खान और सलमान खान ने पहुँचते ही स्टेज़ पर अपने डांस से आग लगा दी| दोनों ने टन-टना टन पर डांस किया| यहाँ देखिये उनका वीडियो-

आपको बता दें सोनम के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स वेन्यू के बाहर देखे। वहीं, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर और अर्जुन गाना गा रहे है। फिल्म दिल्ली ६ का मस्सकली यह गाना रणवीर और अर्जुन पुरे जोश के साथ गा रहे है। बता दे कि, यह सॉन्ग सोनम कपूर की ही फिल्म का है। रणवीर सिंह इस वीडियो में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, और फोटोग्राफर की अपील को सुनते भी हैं, और पोज भी देते हैं।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।वैसे भी रणवीर सिंह इन दिनों ‘गली बॉय’ की शूटिंग खत्म करके हटे हैं और इसके बाद वे रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिम्बा’ में भी नजर आएंगे। ‘सिम्बा’ में उनके साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान नजर आएंगी। लेकिन मौका चाहे कोई भी हो रणवीर सिंह अपना अंदाज नहीं छोड़ते हैं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।