Video: शिल्पा शिंदे ने मारी आँख, शरमा गए ज़डेजा

प्रिया प्रकाश वारियर की तरह आँख मारती नज़र आयीं शिल्पा शिंदे, इन्टरनेट हुआ दीवाना

  |     |     |     |   Published 
Video: शिल्पा शिंदे ने मारी आँख, शरमा गए ज़डेजा
प्रिया प्रकाश वारियर की तरह आँख मारती नज़र आयीं शिल्पा शिंदे, इन्टरनेट हुआ दीवाना

प्रिया प्रकाश वारियर की आंखों के इशारे ने उन्हें रातों रात पूरे देश की क्रश बना दिया था| उनके एक इशारे ने इन्टरनेट पर धूम मचा दी| हालाँकि अब ऐसा ही कुछ अंदाज़ दिखाती हुई नज़र आयीं शिल्पा शिंदे| टीवी की ‘अगूरी भाबी’ के रूप में लोगों को उनके लटके झटके तो अच्छे लगे ही थे लेकिन अब उनका ये नया स्टाइल भी लोगों के बीच फेमस हो रहा है| हल में ही उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील ग्रोवर के साथ वो कॉमेडी करती हुई नज़र आ रही हैं इसी बीच उन्होंने कुछ इशारा दिया| दरअसल यह वीडियो उनके नए शो ‘धन धना धना’ का है| सुनील ग्रोवेर और शिल्पा शिंदे के अलावा इसमें उनके साथ समीर कोचर, सुनील ग्रोवर और पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा जैसे लोग मौजूद हैं| अजय जडेजा शो में गेस्ट के तौर पर आये हुए हैं और सुनील और शिल्पा उनके साथ कॉमेडी करने की कोशिश करते हुए नज़र आ रहे हैं| यहाँ देखिये उनका ये फनी वीडियो-

आपको बता दें कि इस शो में सुनील ग्रोवर प्रोफेसर LBW का किरदार निभाते हुए नज़र आ रहे हैं और शिल्पा शिंदे गुगली देवी का रोल कर रही है| शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की जुगलबंदी को लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो में दोनों के जोक्स भी ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हंसी आ जाए| लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे कि जब गुगली देवी बनी शिल्पा शिंदे अजय जडेजा को आंख मारती है तब वो शरमा कर रह जाते हैं| ये नज़ारा देखने ही लायक है|

गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने अभी हाल में ही बिग बॉस सीज़न 11 का ख़िताब अपने नाम रक्खा है| शिल्पा शिंदे इसके पहले भाबिजी घर पर हैं जैसा शो करती थी| चाहे वह ‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाबी’ हों या फिर बिग बॉस में उनका फनी अंदाज़ लोगों ने उन्हें हर अवतार में पसंद किया था|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply