टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की सामने आई असल वजह, तीसरे शख्स के कारण टूटा 3 साल पुराना रिश्ता

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पत्नी (Disha Patani) के ब्रेकअप की असल वजह बेहद ही चौंकाने वाली है। दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में आग की तरह फैल गई है। यहां देखिये आखिरकार ऐसा क्या हुआ जो दोनों अलग हो गए।

बॉलीवुड में रिलेशनशिप हर गुजरते दिन के साथ बदल सकते हैं। जहां यंगर जनरेशन के कई कालाकार की उनके लिंक-अप और मामलों के लिए चर्चा की जाती है, वहीं टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का रिलेशनशिप काफी गुपचुप तरीके चलता आ रहा है। बॉलीवुड का ये कपल 3 साल से भी ज्यादा वक्त से एक-दूसरे को डेट करते हुए आ रहा हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप में होने का इजहार नहीं किया।

दोनों कई बार एक साथ देखें गए हैं, उनसे उके रिलेशनशिप को लेकर भी कई बार पूछा भी गया है, लेकिन दोनों ने तो कभी इसकी पुष्टि की और न ही कभी इससे मना किया। लेकिन दोनों के दोस्तों और इंडस्ट्री में रहने वालों को पता लग गया है कि दोनों का रिलेशनशिप (Tiger Shroff Disha Patani Breakup) अब खत्म हो गया है। दोनों के करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसल कर लिया है।

सूत्र ने बताया कि दोनों आपसी सहमित से कुछ हफ्ते पहले ही ब्रेकअप कर लिया है। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Disha Patani Relationship)  के करीबियों को इसके बारे में पता है। हालांकि खबर ये भी है कि दिशा पटानी की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से नजदीकियां बढ़ रही हैं। लेकिन ये उनके ब्रेकअप के पीछे ये कारण नहीं है। दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। लेकिन वे इसे सुलझाते रहेंगे क्योंकि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहते थे।

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।