Exclusive Video: जबरिया जोड़ी में ऐसा है सिद्धार्थ मल्होत्रा का रोल, जल्दी शादी करना चाहती हैं परिणीति चोपड़ा

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान फिल्म को दोनों स्टार ने जबरिया जोड़ी के लिए लगने वाली मेहनत के बारे में बताया।

  |     |     |     |   Updated 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म जबरिया जोड़ी  (Jabariya Jodi) बहुत जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी यूपी और बिहार में होने वाले पकड़वा विवाह पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार किसी फिल्म में भोजपुरिया कैरेक्टर निभा रहे हैं और परिणीति चोपड़ा बबली यादव का किरदार निभा रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान फिल्म को दोनों स्टार ने जबरिया जोड़ी के लिए लगने वाली मेहनत के बारे में बताया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने डेढ़-दो महीने तक डायलॉग पर काम किया। इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत सिंह और राइटर संजीव के झा ने उनकी काफी मदद की। वहीं परिणीति चोपड़ा ने कहा कि भोजपुरी लिंगो पर उन्होंने काफी काम किया।

रियल लाइफ में जबरन शादी गलत

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Interview) ने कहा कि रियल लाइफ में जबरिया शादी बहुत ही गलत है। एक सवाल के जवाब में परिणीति चोपड़ा ने कहा,’जबरन शादी करवाना बहुत गलत चीज है ये। लेकिन हां, शादी के लिए मैं बिल्कुल तैयार हूं। सही लड़का मिलना चाहिए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि किसी को दो लोगों को जबरिया किसी बंधन में नहीं बांध सकते हैं। उन्होंने कहा कि जबरिया शादी की शुरुआत अच्छी नियत से की गई थी। इसे दहेज प्रथा रोकने के लिए सही मानना जाता था लेकिन बाद में इसके नेगेटिव असर सामने आए। कई लोग इससे खुश नहीं थे।

फिल्म में पंजाबी गाना

फिल्म में एक पंजाबी सॉन्ग होने के सवाल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा,’ पंजाबी पूरे हिंदुस्तान में फैला हुआ है। पंजाबी न्यूयॉर्क और इटरनेशनल जगहों पर बजते हैं, तो पटना में क्यों नहीं बज सकता पंजाबी गाना।’

बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को मिली धमकी, फोन पर बोला शख्स- तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply