स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी हीरो को दी ये बड़ी सलाह, कहा-बिना अभिनेत्रियों के सारी फिल्में होगी फ्लॉप

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) ने हाल ही में भोजीवुड इंडस्ट्री के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। एक्टर्स एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) इस समय मुश्किल की घड़ी से गुजर रही है। बड़ी बजट की फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं। एक्टर्स एक दूसरे के खिलाफ विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का आरोप है कि हीरो अपनी फिल्मों में अपने ख़ास अभिनेत्रियों को कास्ट करते हैं, ना कि किसी दूसरी अभिनेत्रियों को। अगर भोजपुरी फिल्मों में काम पाना भी है तो एक्ट्रेस को सुपरस्टार एक्टरों का मोहताज होना पडेगा।

इस विषय पर भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) का क्या कहना है आइए आपको बताते हैं। हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए स्मृति सिन्हा ने कहा – इसमें फिफ्टी फिफ्टी वाला मामला है। अभिनेता ऐसा चाह रहे हैं क्योंकि उनको उतनी छूट मिल रही है। इसमें हिरोइंस की भी गलती है। काम पाने के लिए वे सारी शर्ते मान जाती हैं। फ़िल्में पानी के लिए भी कर जाना सही नहीं। कैमरे पर चिल्लाने से और मीडिया के सामने बोलने से कुछ नहीं होगा। अगर एक्ट्रेस ये एटीट्यूड लेकर चले ना कि ना झुकना है ना रुकना है… तो हार कभी हाथ नहीं लगेगी, आप हमेशा जीतते जाएंगे।

गौरतलब है कि पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) विवाद के बाद ही ये मामला भोजपुरी फिल्म जगत तूल पकड़ रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि स्मृति सिन्हा पूरे दो साल बार भाग खेसारी भाग फिल्म के साथ भोजपुरी की दुनिया ने रीएंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में स्मृति के अपोजिट खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हैं। फिल्म की कहानी स्पोर्ट्स पर बनाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कहानी के सत्य घटना पर आधारित है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।