सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना के ठुमके और शाहरुख़-सलमान का डांस, देखिये VIDEOS

सोनम कपूर की फिल्म में शाहरुख़ खान और सलमान खान के साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन ने जमकर किया डांस

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना के ठुमके और शाहरुख़-सलमान का डांस, देखिये VIDEOS
सोनम कपूर की फिल्म में शाहरुख़ खान और सलमान खान के साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन ने जमकर किया डांस

कल रात सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सितारों ने डांस किया| उनकी शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स पहुंचे हुए थे| शाहरुख़ खान, सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, रणवीर सिंह, रेखा, रानी मुखर्जी, जूही चावला, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करण जौहर, जैकलिन फ़र्नांडिस, कटरीना कैफ समेत बहुत से सितारे शामिल हुए|

हालाँकि सबसे खास बात ये थी कि सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में सभी सितारों ने जमकर डांस किया| सलमान खान और शाहरुख़ खान ने टन-टना-टन पर डांस किया| यहाँ देखिये –

इतना ही नही बल्कि करीना कपूर खान ने भी अर्जुन कपूर के साथ गल्ला गोड़ियाँ पर डांस किया| यहाँ देखिये करीना कपूर खान के ठुमके-

रणवीर सिंह, वरुण धवन, शाहरुख़ खान और सलमान खान ने सोनम कपूर के साथ मुझसे शादी करोगी पर डांस किया| उनका ये अंदाज़ देखकर आपकी हंसी छुट जाएगी|

रणवीर सिंह और अनिल कपूर ने अपने डांस से महफ़िल ही लूट ली| यहाँ देखिये दोनों का डांस जिसे देखकर वहां सभी उनकी तरफ मुड गए और उनका डांस रिकॉर्ड करने लगे| यहाँ देखिये उनका डांस|

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।

कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply