सोनम की शादी में ऐसे होगा वरुण, जैकलीन और अर्जुन का डांस, वीडियो वायरल

सोनम कपूर की वेडिंग के लिए डांस प्रैक्टिस शुरू, अर्जुन कपूर भी नाचें

सोनम की शादी में ऐसे होगा वरुण, जैकलीन और अर्जुन का डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के ‘झक्‍कास’ अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेता सोनम कपूर 8 मई को अपने करीबी दोस्‍त आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। अनिल कपूर का पूरा घर सज कर तैयार हो चुका है। पिछले दिनों ही सोनम और आनंद के परिवारवालों ने शादी की पुष्टि की थी। सोनम का परिवार शादी में बारातियों का स्वागत कुछ अलग ढंग से करने वाला है। इसका एक वीडियो लीक हो गया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में देखा गया कि सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर और मशहूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठे हुए हैं। सोनम इनसे बात करने में बिजी दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनके दोस्त और परिवार के लोग बारातियों के स्वागत के लिए सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का गाना ‘स्वैग से स्वागत’ चुना है। इस गाने पर सभी लोग डांस प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी जब अहूजा परिवार अपनी बारात लेकर सोनम के द्वार पहुंचेगा तो वहां यह सरप्राइज देखने को मिलने वाला है जोकि कपूर खानदान ‘स्वैग से स्वागत’ गाने से स्वागत करेंगे।

बता दें कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा शुक्रवार को न्यूयॉर्क से मुंबई आए हैं। उन्हें सोनम के साथ घर ढूंढ़ते हुए देखा गया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम और आनंद घर की तलाश कर रहे हैं।उसके बाद उन्हें एक क्लिनिक के बाहर भी देखा गया। सोनम ग्रे साड़ी और पिंक ब्लाऊज में नजर आईं। 8 मई को होने जा रही सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम की शादी पर मेहमानों को सादगी भरे अंदाज के साथ इकोफ्रेंडली कार्ड भेजकर निमंत्रण भेजा गया है। कार्ड की तस्वीरें सामने आ गईं हैं। ये कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का है। शादि‍यों की तैयारी में कपूर खानदान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जुट गया है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.