Video: सोनम कपूर और आनंद आहूजा में दिखी नज़दीकी, ऐसे मनाया नया साल

नए साल पर दिखी सोनम और आनद आहूजा के बीच का प्यार

नए साल पर दिखी सोनम और आनद आहूजा के बीच का प्यार

हाल में ही सोनम कपूर के बारे में ऐसी खबरें आयीं थी कि वो शादी करने जा रही हैं इस बीच उन्हें आनंद आहूजा के साथ नए साल का स्वागत करते हुए देखा गया| हाल में ही एक विडियो सामने आया है जिसमें सोनम और आनंद एक दुसरे को गले लगाये हुए हैं और दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं| यहाँ देखिये वो वीडियो-

 

विडियो में सोनम कपूर एक पार्टी में नज़र आ रही हैं जब उनपर कैमरा जाता है तो वो मुस्कुरा देती हैं| सोनम कपूर का ये अंदाज़ देखने ही लायक होता है| उनके चेहरे की मुस्कराहट से पता चलता है की वो आनंद आहूजा के प्यार में हैं|

लंबे समय से कपूर परिवर की ये बेटी एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। कई बार इन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है। वो कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर है। सोनम कपूर लंबे टाइम से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वही पिछले 3 सालों से यह जोड़ी सीक्रेटली डेटिंग कर रही है। दोनों को कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वेकेशन पर देखा जा चुका है। बता दे कि, आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक है। उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है। जबकि Bhane सोनम के फेवरेट फैशन ब्रांड्स में से एक है। कई मौके पर वे Blane के डिजाइन्स कैरी करती हैं।

खबरे है कि, सोनम और आनंद 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि शादी के ‌लिए दोनों ने जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली है और यहीं पर सारी रस्में होंगी। बता दें कि 2018 में कपूर फैमिली में 2 शादियां होंगी। एक सोनम के कजिन मोहित मारवाह फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से दुबई में शादी करने वाले हैं। वहीं सोनम भी शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।