सोनम और आनंद की वेडिंग में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने ऐसे किया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की वेडिंग में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने गाया मस्सकली सॉन्ग

  |     |     |     |   Published 
सोनम और आनंद की वेडिंग में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने ऐसे किया धमाल, वीडियो हुआ वायरल
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने ऐसे किया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का विवाह समारोह संपन्न हो गया है और दोनों विवाह बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड के सभी दिग्गज शादी में पहुंच रहे थे लेकिन सभी को इंतजार था तो रणवीर सिंह का। आखिरकार रणवीर सिंह शादी में पहुंचे लेकिन अपने बिंदास अंदाज में। इसके अलावा, करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंच चुकी हैं। अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स वेन्यू के बाहर देखे। वहीं, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर और अर्जुन गाना गा रहे है। फिल्म दिल्ली ६ का मस्सकली यह गाना रणवीर और अर्जुन पुरे जोश के साथ गा रहे है। बता दे कि, यह सॉन्ग सोनम कपूर की ही फिल्म का है। रणवीर सिंह इस वीडियो में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, और फोटोग्राफर की अपील को सुनते भी हैं, और पोज भी देते हैं। सोनम और आनंद की वेडिंग में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने ऐसे किया धमाल, वीडियो हुआ वायरल देखिए, वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए।वैसे भी रणवीर सिंह इन दिनों ‘गली बॉय’ की शूटिंग खत्म करके हटे हैं और इसके बाद वे रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिम्बा’ में भी नजर आएंगे। ‘सिम्बा’ में उनके साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान नजर आएंगी। लेकिन मौका चाहे कोई भी हो रणवीर सिंह अपना अंदाज नहीं छोड़ते हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: ,

    Leave a Reply