VIDEO: सोनम कपूर की मेहँदी में पापा अनिल कपूर संग शिल्पा शेट्टी ने किया भांगड़ा

सोनम कपूर की शादी में पापा अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी ने किया भांगड़ा

  |     |     |     |   Published 
VIDEO: सोनम कपूर की मेहँदी में पापा अनिल कपूर संग शिल्पा शेट्टी ने किया भांगड़ा
सोनम कपूर की मेहँदी में अनिल और शिल्पा के डांस ने मचाई धूम

सोनम कपूर की मेहँदी की रस्म पहले ही हो चुकी थी और कल शाम को मेहँदी की पार्टी रक्खी गयी थी जहाँ पर उनके परिवार वाले जमकर नाचते हुए नज़र आये| कल शाम सोनम कपूर का मेहँदी लुक सामने आया| जिसमें सोनम कपूर ने क्रीम कलर का ऑउटफिट पहना है| जिसमें उनका लुक देखना ही लायक है| सोनम कपूर का ये लुक ऐसा है जिसे आप देखते ही रह जायेंगे| लेकिन इसके अलावा आनंद आहूजा भी अपनी दुल्हनियां के जैसे ही सजधज कर तैयार है|

लेकिन सोनम कपूर की मेहँदी का सबसे खास हाईलाइट ये रहा कि अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी ने साथ में भांगड़ा करना| यहाँ देखिये-

आपको बता दें आज सोनम कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है |कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया। वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं।

सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।

वैसे सोनम कपूर की शादी से पहले उनकी मेहँदी का ये जश्न आपको कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में बताइए|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply